Tata Capital IPO Allotment Status: टाटा कैपिटल के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बुधवार, 8 अक्टूबर को बंद हो गया। अब निवेशकों को शेयरों के अलॉटमेंट का इंतजार है। शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख आज यानी 9 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वही, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले, उन्हें 10 अक्टूबर तक रिफंड मिल जाएगा। यहां पर हम आपको टाटा कैपिटल आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका बता रहे हैं…
NSE, BSE और MUFG की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
MUFG
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं
यहां ‘Tata Capital Limited’ के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
अपना पैन नंबर या अकाउंट नंबर या एप्लीकेशन नंबर या क्लाइंट ID दर्ज करके सब्मिट करें।
इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिख जाएगा।
कॉलेज की उम्र में खड़ा कर दिया हजारों करोड़ का साम्राज्य, भारत के 10 सबसे युवा अरबपतियोंं की लिस्ट देख चौंक जाएंगे
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)
आधिकारिक वेबसाइट http://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
यहां पर IPO सेक्शन में जाकर Equity को सिलेक्ट करें।
फिर ‘Tata Capital Ltd’ को सिलेक्ट करें।
अब आपको यहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर दर्ज करना है।
इसके बाद आपको ‘Search’ पर क्लिक करना होगा।
अब आपको स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।
पोस्ट ऑफिस स्कीम: कम निवेश में बन सकता है करोड़ों का फंड, जानें आसान कैलकुलेशन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)
आधिकारिक वेबसाइट http://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp पर जाएं।
यहां IPO वाले पेज पर जाकर ‘Equity & SME IPO bid details’ को सिलेक्ट करें।
अब ‘Select Symbol’वाले ऑप्शन में जाकर ‘TATACAP’ को सिलेक्ट करें।
यहां अपना पेन नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
इसके बाद सब्मिट कर दें।
अब आपको स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।
Tata Capital IPO GMP Today
ग्रे मार्केट प्रीमियम को ट्रैक करने वाली विभिन्न वेबसाइटों के अनुसार, Tata Capital IPO का लेटेस्ट GMP आज यानी 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:31 बजे तक 4 रुपये है। वहीं 26 सितंबर को इसका जीएमपी ₹30 था।
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]