Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। कल यानी 3 अक्टूबर 2024 को हुई 4 महीने की बड़ी गिरावट के बाद आज (4 अक्टूबर 2024) को भी शेयर बाजार लाल रंग के निशान पर बंद हुआ। आज सुबह कारोबारी सत्र खुलने के समय भी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 353 पॉइन्ट गिरकर खुला था। निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं ट्रेडिंग सेशन बंद होने के समय दोनों सूचकांक बुरी तरह लुढ़क गए।
BSE Sensex आज 808.65 (0.98 प्रतिशत) गिरकर 81688.45 पॉइन्ट गिरकर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 200.25 (0.79 प्रतिशत) गिरकर 25049.85 अंक पर रह गया।
Share market today updates: इन शेयरों को सबसे ज्यादा फायदा व नुकसान
M&M, Bajaj Finance, Nestle India, Hero MotoCorp और BPCL के शेयर्स Nifty 50 पर सबसे ज्यादा नुकसान के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं Infosys, ONGC, HDFC Life Insurance, Tech Mahindra और Wipro भी आज यानी 4 अक्टूबर को गिरावट के साथ बंद हुए।
Share market today updates: दोपहर में आई थी शेयर बाजार में तेजी
एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को दोपहर के कारोबार के दौरान प्रमुख सूचकांकों ने वापसी की। घरेलू बाजारों ने शुरुआती गिरावट के बाद वापसी की और दोपहर के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 726.16 अंक चढ़कर 83,223.26 अंक पर पहुंच गया।