Stock Market Closing 22 September 2025 : भारतीय शेयर बाजार आज (22 सितंबर) को गिरावट देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए। आज सेंसेक्स 466 अंक की गिरावट के साथ 82,159.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वही, निफ्टी 124.70 की गिरावट के साथ 25,202.35 अंक के आस-पास बंद हुआ।
शेयर बाजार आज क्यों गिर गया?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए एच-1बी वीजा आवेदनों पर फीस 1500 डॉलर से बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दी है। इसका सीधा असर बाजार पर देखने को मिला। आज शुरुआती कारोबार में आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और आखिरी में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
इंश्योरेंस पर 18% GST खत्म, आपकी पॉलिसी पर मिलेगा फायदा या नहीं? जानिए पूरा सच
टॉप गेनर शेयर
आज अदानी एंटरप्राइज का शेयर लगभग 105 रुपये की तेजी के साथ 2,629.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, बजाज ऑटो, इटरनल, अदानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए।
टॉप लूजर शेयर
आज टेक महिंद्रा का शेयर लगभग 48.40 रुपये की गिरावट के साथ 1,505.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, सिप्ला टॉप लूजर शेयर में शामिल रहे।
दूध, रोटी, पनीर और कॉपी-किताबों समेत इन सामानों से GST खत्म
जानें एनएसई में कितने शेयरों में हुई आज ट्रेडिंग
आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 3,203 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,176 शेयर तेजी के साथ, 1,927 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, आज 100 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।
गिरावट के साथ खुला था आज शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार की आज 22 सितंबर 2025 (सोमवार) को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक शुरुआती कारोबार में लाल रंग के निशान पर कारोबार करते नजर आए। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 475.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक पर और एनएसई निफ्टी 88.95 अंक फिसलकर 25,238.10 अंक पर आ गया।