Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। और आज 11 नवंबर 2024 को एक बार फिर स्टॉक मार्केट लाल रंग के निशान पर खुला। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गिरावट के साथ खुले। बता दें कि पिछले सप्ताह भी शुक्रवार (8 नवंबर 2024) को भारतीय बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार (11 नवंबर 2024) को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 484.98 अंक की गिरावट के साथ 79,001.34 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 143.6 अंक फिसलकर 24,004.60 अंक पर रहा।

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, शादी सीजन से पहले दाम कितना? जानें दिल्ली-मुंबई-कोलकाता और चेन्नई में लेटेस्ट रेट

Sensex की इन कंपनियों को नुकसान और फायदा

Sensex की इन कंपनियों को नुकसान और फायदा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स के शेयर में आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, मारुति और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी आई।

अनिल अंबानी को बड़ा झटका! इन कंपनियों पर लगा बैन, रिलायंस पावर के शेयर 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट पर

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,404.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।