Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (NSE Nifty 50) आज के सत्र में सकारात्मक रुख के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.44 अंक चढ़कर 83,726.15 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.65 अंक की बढ़त के साथ 25,743.25 अंक पर पहुंच गया।
इंफोसिस निफ्टी का टॉप गेनर बना। कंपनी द्वारा गाइडेंस बढ़ाए जाने के बाद आईटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं एंजेल वन और 360वन (360 One) के नतीजों के बाद कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में भी मजबूती दर्ज की गई।
लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त आज होगी जारी, 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये
कंपनी के नतीजों की घोषणा के बाद इंफोसिस के शेयरों में 4% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस के शेयर में करीब पांच प्रतिशत का उछाल आया। टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक के शेयर में भी तेजी रही। वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। ए
आज 16 जनवरी, शुक्रवार को बैंक खुले हैं या बंद? जानें RBI ने क्यों दी है सरकारी छुट्टी
मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के अवकाश के मद्देनजर गुरुवार को शेयर बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.61 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,781.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाज़ार
एशियाई बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख दिखा। जापान में Nikkei 225 और व्यापक Topix इंडेक्स दोनों क्रमशः 0.41% और 0.42% गिरकर नीचे चले गए। दक्षिण कोरियाई बाज़ार में भी बंटा हुआ रुख देखने को मिला, कोस्पी में 0.3% की बढ़त हुई जबकि छोटा कोस्डेक 0.21% फिसल गया। ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 0.22% की बढ़त के साथ उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था।
अमेरिकी बाज़ार
अमेरिकी बाजारों की बात करें तो प्रमुख सूचकांक 15 जनवरी को बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial Average में 0.60% की बढ़ोतरी हुई जबकि S&P 500 में 0.26% और नैस्डैक कंपोजिट में 0.25% की बढ़ोतरी हुई।
