Share Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही आज हरे निशान पर खुले। निफ्टी 294 अंक की तेजी के साथ 81,012.42 अंक के स्तर पर खुला। वही, सेंसेक्स 84 अंक की तेजी के साथ 24,818.85 अंक के आस-पास खुला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 318.55 अंक चढ़कर 81,036.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 98.05 अंक की बढ़त के साथ 24,832.35 अंक पर पहुंच गया।

GST में बड़ा बदलाव: कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग पर अब 40% टैक्स, कार्ड और बोर्ड गेम्स पर राहत

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18% की गिरावट के साथ 66.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 106.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,233.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

गोल्ड पर कितना GST? दरें बदलने के बाद सोने के दाम में आज गिरावट, खरीदने से पहले जान लें भाव

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

गुरुवार को सेंसेक्स में 150 अंकों से अधिक की तेजी के साथ करीब 80,715 अंक के आस-पास बंद हुआ था। वही, निफ्टी की बात करें तो ये 24 अंकों के आस-पास की तेजी के साथ करीब 24,739 के लेवल पर बंद हुआ था। गुरुवार को बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी फायदे में रहे। टाटा स्टील, इटर्नल, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई थी।