Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार ( 4 अगस्त 2025 ) को तेजी देखने को मिली। आज निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही हरे निशान का खुले। सेंसेक्स 165 अंकों की तेजी के साथ 80,751.62 अंक के आस-पास खुला। वही, निफ्टी 30 अंक की तेजी के साथ 24,596.05 अंक के आस-पास खुला, आइए जानते हैं…
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कौन से शेयर फायदे-नुकसान में रहे
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, बीईएल, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स के शेयर फायदे में रहे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23% फिसलकर 69.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,366.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 585.67 अंक की गिरावट के साथ 80,599.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 203 अंक की गिरावट के साथ 24,565.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एनएसई पर 3,040 शेयरों में ट्रेडिंग हुई थी। इनमें से 785 शेयर तेजी, 2,173 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा 82 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया था।
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]