Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज यानी सोमवार (25 अगस्त 2025) को तेजी के साथ शुरुआत की। दोनों प्रमुख सूचकांक हरे रंग के निशान पर खुले। सेंसेक्स (Sensex) 194.21 अंक चढ़कर 81,501.06 पर खुला। वही, निफ्टी 79.05 अंक की तेजी के साथ 24,949.15 अंक के आस-पास खुला।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 22 अगस्त 2025 को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। सेंसेक्स 693.86 अंक की गिरावट के साथ 81,306.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 213.65 अंक की गिरावट के साथ 24,870.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एनएसई पर 3,050 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,178 शेयर तेजी, 1,762 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा, 110 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया था।

खबर अपडेट हो रही है…