Share Market Crash today: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। INDIA और NDA गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। और इस बीच भारतीय शेयर मार्केट में निवेशकों की भावनाएं हताहत हुई हैं। वोटों की गिनती के बीच शेयर मार्केट में हाहाकार मच गया है। निवेशकों के 40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 6063 अंक लुढ़ककर 70,000 के नीचे पहुंच गया है। जबकि निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) 1770 पॉइन्ट नीचे जा पहुंचा है।

बता दें कि एग्जिट पोल में NDA के जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बनाने की जानकारी सामने आई थी। जिसके चलते 3 जून 2024 को ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया था।

महाराष्ट्र में INDIA और NDA में जबरदस्त मुकाबला, भाभी को पछाड़ सुप्रिया सुले आगे, पीयूष गोयल और नितिन गडकरी भी आगे

खुलते ही शेयर मार्केट धड़ाम

कारोबार खुलते ही सेंसेक्स में पहले 183 अंकों की गिरावट हुई और फिर सेंसेक्स 1700 पॉइंट लुढ़ककर 74,753 के लो पर आ गया। निफ्टी भी 84 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला और 539 पॉइंट से ज्यादा अंक टूटकर 22,724 पर रह गया। गौर करने वाली बात है कि बाजार का यह रुख शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स से एकदम अलग है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के अलावा सेंसेक्स की बाकी सभी कंपनियों के शेयर लाल रंग के निशान पर कारोबार कर रहे हैं। पावर ग्रिड के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट हुई है। NTPC और SBI के शेयर्स भी 5 प्रतिशत टूटे हैं। ऑइल एंड पीएसयू शेयर्स में भी 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।