Share Market Crash 04 November 2024, Sensex, Nifty 50 Plunges Over 1%: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 4 नवंबर 2024 (सोमवार) को बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सोमवारो को शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकाक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nfity) बुरी तरह फिसल गए। सेंसेक्स 665.27 अंक की गिरावट के साथ 79,058.85 अंक पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी 229.4 अंक टूटकर 24,074.95 अंक पर खुला।
11 बजकर 40 मिनट पर शेयर मार्केट अपडेट: सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 1300 से ज्यादा पॉइन्ट टूट गया। और 78,485 पॉइन्ट पर कारोबार कर रहा था।
वहीं Nifty 50 448 पॉइन्ट टूटकर इस स्मय 23,855 पर ट्रेड कर रहा था। लगभग सारे बड़े शेयर्स लाल रंग के निशान पर कारोबार करते दिखे।
10.42 मिनट पर शेयर मार्केट का हाल: बाजार खुलने के बाद भी गिरावट जारी रही। और सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स करीब 1150 से ज्यादा अंक तक गिर गया और 78,550 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 भी 382 पॉइन्ट गिरकर 23,923 पर आ गया।
Sensex पर इन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान और फायदा
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाइटन, मारुति और एनटीपीसी के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।
NSE Nifty पर इन शेयरों को फायदा-नुकसान
एनएसई निफ्टी पर HDFC Bank, TCS, TEJASNET, WABAG, ZOMATO जैसे शेयर्स नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा BHEL (10 रुपये), BEL (6 रुपये), HUDCO (216 रुपये) जैसे शेयर्स में भी बड़ी गिरावट देखी गई।
NSE Nifty पर इन शेयरों को फायदा-नुकसान
अमेरिकी बाजार शुक्रवार (1 नवंबर 2024) को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 211.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।