Share Market Closing: आज यानी 26 अगस्त 2025 को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। मंगलवार को दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty दोनों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 849.37 अंक गिरकर 80,786.54 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 255.70 अंक गिरकर 24,712.05 पर बंद हुआ।

टॉप लूजर और गेनर

सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मास्युटिकल, टाटा स्टील, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, बीईएल और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

Voter Id Card: कैसे हुई वोटर आईडी की शुरुआत? किस राज्य में मिला पहला कार्ड, जानिए दिलचस्प कहानी

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.48% गिरकर 67.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,466.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

आखिर क्या है क्रिप्टोकरेंसी? कैसे करती है काम, आसान भाषा में यहां जानें सबकुछ

गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार

आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले थे। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 530.42 अंक की गिरावट के साथ 81,105.49 अंक पर, निफ्टी 128.90 अंक फिसलकर 24,838.85 अंक पर पहुंचा गया था।

इसी तरह बैंक निफ्टी 172 अंक गिरकर 54,968 पर खुला था। बेंचमार्क के अनुरूप, स्मॉल और मिडकैप शेयरों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी मिडकैप 170 अंकों की गिरावट के साथ 57,532 पर आ गया था।

[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]