Share Market Budget Day 2024 (आज का शेयर मार्केट बाजार कैसा रहेगा)Today Updates: बजट 2024 (Budget 2024) आज संसद में पेश किया कर दिया गया। आखिरकार वो दिन आगया है जिसका पिछले लंबे समय से सबको इंतजार था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (23 जुलाई 2024) को संसद के निचले सदन लोकसभा में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश होने वाले इस यूनियन बजट (Union Budget) से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। बात करें शेयर मार्केट की तो पिछले एक महीन से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। Sensex और Nifty दोनों ही कभी फ्लैट तो कभी ऑल-टाइम हाई कारोबार करते रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने हाल ही में 81000 जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने 24000 का आंकड़ा पार कर लिया। शेयर बाजार से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ…और पढ़ते रहिए हर अपडेट

Live Updates
15:41 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: लाल रंग के पर बंद हुआ शेयर बाजार

बजट 2024 के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई लेकिन कारोबार बंद होने के समय यह लगभग फ्लैट बंद हुआ। BSE Sensex 73 अंकों की गिरावट के साथ 80,429 अंकों पर बंद हुआ। जबकि Nifty 50 30 अंक गिरकर 24,479.05 (0-12 प्रतिशत) पर बंद हुआ।

14:49 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: सेंसेक्स में 100 अंकों का उछाल

भारतीय शेयर मार्केट में बजट के बाद फिर तेजी देखी गई है। BSE Sensex 100 अंकों की उछाल के साथ 80,600 के आसपास कारोबार कर रहा है।

12:59 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: शेयर मार्केट में सुधार

बजट के बाद गिरे शेयर मार्केट में सुधार, 500 पॉइन्ट गिरकर 79,990 के आसपास कर रहा कारोबार

12:32 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: शेयर मार्केट धराशाई

धराशायी हुआ शेयर मार्केट, 1200 से ज्यादा पॉइंट गिरा, 79,300 पॉइंट पर

12:23 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: सेंसेक्स गिरा

बजट के बीच शेयर बाजार धड़ाम, मच रहा हाहाकार, 800 पॉइंट गिरा Sensex , 79,66672 पर पहुंचा

11:55 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: सेंसेक्स गिरा

शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 160 अंक गिरा, निफ्टी 42 अंक टूटा

11:14 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

सेंसेक्स में 150 से ज्यादा अंकों की तेजी, 80668 पर पहुंचा।

10:59 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: मेटल इंडेक्स में नुकसान

Nifty Metal index सभी सेक्टोरल इंडेक्सेसज में सबसे ज्यादा नुकसान में चल रहे हैं। Ratnamani और Adani Enterprises को छोड़कर बाकी सभी 13 स्टॉक नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

10:46 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: अफॉर्डेबल हाउसिंग स्टॉक फोकस में

अफॉर्डेबल हाउसिंग स्टॉक जैसे Can Fin Homes, PNB Housing, Homefirst Finance आज फोकस में हैं। खबरों के मुताबिक, 60 हजार करोड़ की एक नई इंट्रेस्ट सब्सिडी स्कीम सरकार ला सकती है।

10:22 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: निफ्टी 50 भी 53 अंक गिरा

बजट 2024 से पहले निफ्टी 50 में 53 अंकों की गिरावट। 24,456 अंकों पर कर रहा कारोबार

10:17 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: 150 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स

बजट से पहले सेंसेक्स 189 पॉइंट गिरा। 80,313 अंको पर पहुंचा

10:05 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: तेजी के बाद सेंसेक्स में गिरावट

बजट आने से पहले गिर गया सेंसेक्स, 100 अंक धड़ाम, 80396 पर कर रहा कारोबार

09:47 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: निफ्टी ऑटो हाई पर

निफ्टी ऑटो (Nifty Auto) सबसे ज्यादा बढ़त (0.35 फीसदी) बनाने वाला सेक्टर इंडेक्स रहा। Eicher Motors, M&M, Maruti Suzuki, MRF जैसे शएयर्स फायदे में कारोबार कर रहे हैं जबकि Apollo Tyre नुकसान में है।

09:34 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: NSE पर सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर्स

बजट 2024 से पहले शेयर बाजार में बहुत सारे शेयर्स हरे रंग के निशान पर खुले। Ultratech Cement, HDFC Life Insurance, Grasim, Mahindra & Mahindra और Eicher Motors निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयर्स रहे जबकि नुकासन वाले शेयर्स में ONGC, Shriram Finance, HDFC Bank, Divis LAb और Wipro शामिल हैं।

09:23 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी

बजट 2024 से पहले शेयर बाजार में तेजी आई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त

09:20 (IST) 23 Jul 2024
Budget 2024 Stock Market Live Updates: खुल गया शेयर बाजार

एनएसई निफ्टी 50 59.65 पॉइंट चढ़कर 24,568.90 पर खुला। जबकि बीएसई सेंसेक्स 222.22 पॉइंट चढ़कर 80,724.30 अंको पर खुला।

09:11 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates:कल गिरावट के साथ बंद हुए थे बाजार

आपको बता दें कि कल यानी 22 जुलाई को सेंसेक्स 504 जबकि निफ्टी 168 अंकों की गिरावट के साथ खुले थे। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों में सुधार हुआ और ये बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। लेकिन कारोबार बंद होने के समय ये गिरावट के साथ ही बंद हुए।

09:09 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates: बजट से पहले कैसा रहेगा बाजार?

बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी का रुख कैसा रहेगा?

08:47 (IST) 23 Jul 2024
बजट से पहले सेंसेक्स, निफ्टी में आएगी तेजी?

बजट के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में बदलाव होने की उम्मीद है। क्योंकि निवेशक नीतिगत घोषणाओं के इंतजार में हैं और उनके सेंटिमेंट्स का बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है। गिफ्ट निफ्टी सुबह 7 बजकर 19 मिनट पर 24,550 अंकों पर था, इससे संकेत मिलते हैं कि एनएसई निफ्टी 24,509 के आसपास खुल सकता है। बता दें कि इस साल निफ्टी में अभी तक 13 प्रतिशत की रैली हो चुकी है और यह ऑल-टाइम हाई पर है।

08:39 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates: 2023 में बजट से पहले और बाद गिरा था मार्केट

पिछले साले 2023 में बजट से पहले और बजट के बाद करीब दो फीसदी की गिरावट देखी गई।

08:05 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates: 2021 में बजट वाले दिन बढ़ा था शेयर बाजार

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 की करें तो तब मार्केट में बजट वाले दिन 4% से ज्यादा का इजाफा हुआ था। इससे पहले साल 2001 में ऐसा हुआ था। साल 2021 में शेयर मार्केट में 4.7% का इजाफा हुआ था।

07:56 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates: पिछले साल क्या था हाल?

पिछले साल इसी दिन भारतीय मार्केट मिले-जुले नतीजों के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 158 अंक बढ़त बनाते हुए 59,708.08 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 46 अंक नीचे यानी 17,616.3 अंक पर बंद हुआ। यह साल 2018 के बाद पहली बार था जब भारतीय सूचकांक (बजट वाले दिन) 1% प्रतिशत से भी कम का अंतर आया। इससे पहले साल 2018 में भारतीय बाजार लगभग अपरिवर्तित रहा था। तब मार्केट में सिर्फ 0.1% की गिरावट आई थी।

07:39 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates: अंतरिम बजट के समय मार्केट में क्या हुआ था?

एक फरवरी 2024 को भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ी। BSE सेंसेक्स 106.81 अंक गिर गया और दिन के अंत में 71,645.30 पर बंद हुआ। इसी तरह NSE में भी गिरावट देखने को मिली। यह 28.25 अंक गिरकर 21,697.45 अंक पर बंद हुआ।

07:24 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates: एशियाई देशों में पॉजिटिव कारोबार

एशियाई देशों में मंगलवार सुबह शेयर मार्केट ग्रीन रंग के निशान पर कारोबार कर रहे हैं। The Asia Dow करीब 0.31 फीसदी गिरकर जबकि जापान का Nikkei 225 पॉइन्ट चढ़कर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दक्षिण कोरिया के KOPSI इंडेक्स में भी 0.68 फीसदी की बढ़त देखी गई है। चीनी बेंचमार्क इंडेक्स शंघाई कंपोजिट भी फ्लैट 0.02 फीसदी पर कारोबार करता दिखाई दिया।

07:19 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates: बजट से पहले गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

आम बजट पेश होने से एक दिन पहले सोमवार यानी 22 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव से भारतीय शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए। 

07:06 (IST) 23 Jul 2024
Stock Market Today LIVE Updates: शेयर मार्केट में तेजी की उम्मीद

बजट का फाइनल काउंटडाउन शुरू हो गया है। बाजार ने संकेत देने शुरू कर दिए हैं और दिन की शुरुआत हरे रंगे के निशान के साथ होने की उम्मीद है। इसके अलावा वित्त मंत्री द्वारा बड़े ऐलान के साथ ही मार्केट के हाई लेवल पर ट्रेड करने की उम्मीद है।

07:03 (IST) 23 Jul 2024
Share Market Budget Day 2024: शेयर मार्केट पर आज रहेगी नजर

बजट 2024 के दौरान शेयर मार्केट में क्या रहेगा हाल? सेंसेक्स और निफ्टी से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारे यानी Jansatta.com के साथ।