दुनिया भर के अरबपतियों की सूची जारी करने वाली मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने शीर्ष 100 भारतीय अमीरों (Richest Indian) की सूची जारी कर दी है। इस सूची के हिसाब से शीर्ष 100 भारतीय अमीरों में छह महिलाएं शामिल हैं। ओपी जिंदल समूह (OP Jindal Group) की सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) को इस सूची में सबसे अमीर भारतीय महिला का दर्जा दिया गया है। शीर्ष छह अमीर महिलाओं में बायजु की दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) भी शामिल हैं। वहीं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) फोर्ब्स की सूची में लगातार 14वें साल सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं।

साल भर में पांच अरब डॉलर बढ़ी Savitri Jindal की संपत्ति

फोर्ब्स ने 71 वर्षीय सावित्री जिंदल की संपत्ति को 18 अरब डॉलर यानी 13.46 लाख करोड़ रुपये आंका है। पिछले साल उनकी संपत्ति 13.04 अरब डॉलर करीब 9.72 लाख करोड़ रुपये थी। ओवरऑल लिस्ट में सावित्री जिंदल को सातवां स्थान मिला है।

दूसरे स्थान पर Vinod Rai Gupta

हैवेल्स इंडिया (Havells India) की विनोद राय गुप्ता (Vinod Rai Gupta) 7.6 अरब डॉलर यानी करीब 5.68 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला बनी हैं। सूची में गुप्ता को 24वां स्थान मिला है। उनकी संपत्ति पिछले एक साल में करीब दो गुना हो गई है। 2020 में उनकी संपत्ति 3.55 अरब डॉलर यानी 2.65 लाख करोड़ रुपये थी।

तीसरे स्थान पर Leena Tewari

सूची में 43वें स्थान पर मौजूद लीना तिवारी (Leena Tewari) तीसरी सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। लीना मुंबई स्थित यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड (USV Pvt Ltd) कंपनी चलाती हैं, जो दवा व बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है। 43 वर्षीय लीना की कुल संपत्ति 2021 में 4.4 अरब डॉलर यानी 3.28 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। साल भर पहले लीना की संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर यानी 2.24 लाख करोड़ रुपये थी। लीना तिवारी व्यवसायी परिवार से हैं। उनके पिता ने रेवलॉन कंपनी की स्थापना की थी।

Byju की Divya Goukulnath चौथी अमीर महिला

एडुटेक कंपनी बायजु (Byju’s) की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) सूची में 47वें स्थान पर हैं और चौथी सबसे अमीर महिला हैं। दिव्या की संपत्ति साल भर में चार गुना से भी अधिक बढ़ गई है। 2020 में उनकी संपत्ति एक अरब डॉलर यानी 7,477 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 2021 में 4.05 अरब डॉलर यानी 3.02 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

कम हुई Kiran Mazumdar-Shaw की संपत्ति

पांचवें स्थान पर बायोकॉन (Biocon) की किरण मजुमदार शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) हैं। 68 वर्षीय शॉ को सूची में 53वां स्थान मिला है। पिछले एक साल के दौरान किरण शॉ की संपत्ति पिछले साल की तुलना में कम हुई है। 2020 में उनकी संपत्ति 4.6 अरब डॉलर यानी 3.43 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब 3.9 अरब डॉलर यानी 2.91 लाख करोड़ रुपये पर आ गई है।

इसे भी पढ़ें: 2000 के उधार से बना ली हजार अरब की दौलत, जानिए कभी मुकेश अंबानी को पछाड़ चुके इस शख्स की कहानी

TAFE की Mallika Srinivasan छठी अमीर भारतीय महिला

सूची में 73वें स्थान पर मौजूद मल्लिका श्रीनिवासन (Mallika Srinivasan) छठी सबसे अमीर महिला हैं। मल्लिका की संपत्ति बढ़कर 2.89 अरब डॉलर यानी 2.15 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वह ट्रैक्टर्स एंड फार्म इंडिया लिमिटेड (Tractors and Farm Equipment Limited / TAFE)की चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।