Top 6 Youngest rich person of india: भारत में पिछले कुछ सालों में अरबपतियों की संख्या में जमकर इजाफा हुआ है। साल 2023 में भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। इनमें चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 उतारने से लेकर स्टॉक मार्केट के नई ऊंचाइयां छूने जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। भारत कुल 100 सबसे रईस लोगों की बात करें तो इनकी नेट वर्थ 799 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) देश के सबसे रईस दो शख्स हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं भारत के उन अरबपतियों के बारे में जो देश के सबसे रईस युवा भी हैं। जानिए टॉप-6 सबसे युवा अमीर लोगों के बारे में…
रवि मोदी (Ravi Modi)
उम्र: 46 वर्ष
नेट वर्थ: 2.6 बिलियन डॉलर
रवि मोदी ने अपने इकलौते बेटे के नाम पर 2002 में कोलकाता में ट्रेडिशनल इंडियन कपड़े बनाने वाली कंपनी शुरू की। इस कंपनी का नाम वेदांत फैशन्स (Vedant Fashions) है। वेदांत फैशन ही पॉप्युलर ब्रैंड Manyavar भी आता है जो खासतौर पर पुरुषों के कुर्ता, शेरवानी, जैकेट और महिलाओं के लहंगा, साड़ी, गाउन आदि बनाने के लिए जाना जाता है। मोदी की पत्नी शिल्पी इस कंपनी में बोर्ड डायरेक्टर हैं जबकि उनका बेटा वेदांत चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हैं। कोलकाता की इस कंपनी के देशभर के 248 शहरों में 662 स्टोर हैं। इसके अलावा 16 इंटरनेशनल स्टोर भी हैं।
शमशीर वायलिल
उम्र: 47 वर्ष
नेट वर्थ: 3.5 बिलियन डॉलर
शमशीर वायलिल देश के दूसरे सबसे युवा अमीर हैं। देश के सबसे अमीरों की लिस्ट में उनकी गिनती 57वें नंबर पर होती है। वह Burjeel Holdings के फाउंडर और चेयरमैन हैं। इस कंपनी के कई हॉस्पिटल, क्लीनिक और फार्मेसी हैं जो मिडिल ईस्ट में फैले हैं। अक्टूबर 2022 में Burjeel Holdings की ल्सिटिंग के बाद उनकी नेट वर्थ में जमकर इजाफा हुआ और बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान को उन्होंने कंपनी को ब्रैंड एंबेसडर बनाया।
आचार्य बालकृष्ण
उम्र: 51 वर्ष
नेट वर्थ: 3.23 बिलियन डॉलर
देश के तीसरे सबसे युवा रईस आचार्य बालकृष्ण की गिनती देश के 68वें सबसे अमीर शख्स में होती है। उनकी अकूत धन-दौलत के पीछ पतंजलि आयुर्वेद के कंज्यूमर आइटम से होने वाली कमाई है। बालकृष्ण की प्राइवेट कंपनी की शुरुआत योग गुरू बाबा रामदेव के साथ मिलकर हुई थी। पतंजलि देशभर में हर्बल टूथपेस्ट से लेकर नूडल्स, जैम, आटा समेत कई प्रोडक्ट बेचती है।
रंजन राय
उम्र: 51 वर्ष
नेट वर्थ: 2.75 बिलियन डॉलर
रंजन राय देश के अमीरों की लिस्ट में 86वें नंबर पर हैं और चौथे सबसे अमीर युवा हैं। मेडिकल डॉक्टर रंजन राय एजुकेशन और हेल्थकेयर अंपायर मणिपाल ग्रुप के चेयरमैन हैं। यह ग्रुप 7 यूनिवर्सिटीज और 29 हॉस्पिटल के नेटवर्क को चलाता है। इस ग्रुप की शुरुआत रंजन के दादा जी T.M.A. राय ने 1953 में कर्नाटक के मणिपाल में की थी और देश का पहला निजी मेडिकल स्कूल खोला था।
विकास ओबेरॉय
उम्र: 53 वर्ष
नेट वर्थ: 3.65 बिलियन डॉलर
विकास ओबेरॉय देश के 58वें सबसे अमीर शख्स हैं जबकि युवा रईसों में वह पांचवे नंबर पर हैं। रियल एस्टेट कारोबारी विकास ओबेरॉय मुंबई की लिस्टेड रियलिटी Oberoi Realty कंपनी को चलाते हैं। ओबेरॉय ग्रुप सबअर्बन मुंबई में Westin होटल भी चलाती है और यह देश का पहला Ritz-Carlton होटल एंड रेजिडेंसेज भी बना रही है।
कुमार बिड़ला
उम्र: 56 वर्ष
नेट वर्थ: 17.5 बिलियन डॉलर
कुमार मंगलम बिड़ला देश के 9वें सबसे अमीर शख्स हैं। जबकि युवा कारोबारियों में वह छठे नंबर पर हैं। कमोडिटीज किंग कुमार बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप की चौथी पीढ़ी हैं। बिड़ला ग्रुप सीमेंट, टेक्स्टाउल और ऐल्युमिनियम से लेकर टेलिकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज और पेंट्स तक में कारोबार करती है। हाल ही में इस ग्रुप मे ज्वैलरी और हॉस्पिटैलिटी जैसे सेक्टर में भी एंट्री की है।