राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी थोड़ी देर में बजट पेश करने वाली हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल विधानसभा पहुंच चुके हैं। इस बजट में राज्य के लिए कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। 8 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने भजनलाल सरकार का पहला अंतरिम बजट पेश किया था। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब केंद्र के पूर्ण बजट से पहले किसी राज्य का बजट पेश किया जा रहा है। पढ़ें हर अपडेट लाइव…

5 साल में 4 लाख भर्तियां, स्कूली बच्चों को फ्री टैबलेट और खाटूश्याम मंदिर के लिए 100 करोड़ का ऐलान

Live Updates
15:09 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: राज्य को 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना

राजस्थान सरकार 10 संकल्पों पर काम कर रही है, जिसमें राज्य को 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा विकसित करना शामिल है: बजट भाषण में दीया कुमारी

13:52 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: सदन के पटल पर पेश हुआ राजस्थान 2024-25 बजट विधेयक

राजस्थान विधानसभा सदन के पटल पर पेश हुआ राजस्थान 2024-25 बजट विधेयक।

13:51 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: दिया कुमारी का बजट भाषण समाप्त

दिया कुमारी ने पेश किया बजट। राजस्थान के बजट में कई बड़ी घोषणाएं।

13:50 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

25 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी जाएंगी।

हम प्रदेश को विकास और खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे ले जाएंगे- दिया कुमारी

13:42 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: CNG पर अब कम वैट

CNG फ्यूल पर लगने वाले VAT को कम किया गया

एविएशन फ्यूल पर VAT कम किया गया

13:36 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: स्टैम्प ड्यूटी कम

फ्लैट के रजिस्ट्रेशन के दौरान स्टैम्प ड्यूटी 6 प्रतिशत से घटाकर प्रतिशत की।

नवीन वैट (VAT) अधिनियम लाया जाना प्रस्तावित

13:30 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE:प्रदेश में नए FPO

प्रदेश में नए FPO खोले जाएंगे

सड़कों के अपग्रेडेशन के लिए 500 करोड़

5 लाख नए किसानों को ब्याज मुक्त लोन

रोडवेज में 1650 नए कर्मचारियों की भर्ती

30 करोड़ की लागत से DRP बनाई जाएगी

ऊंट पालकों को 20 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा

13:26 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: दिया कुमारी ने पेश किया बजट

राजस्थान की वित्ती मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में पेश किया बजट

13:23 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: मुख्यमंत्री मंगला पशु योजना

मुख्यमंत्री मंगला पशु योजना शुरू करने की योजना

ऊंट के विकास एवं संरक्षण के लिए ऊंट संरक्षण एवं विकास योजना

13:20 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: पानी संचय और सिचाई

सभी जिलों में पानी बचाने और सिंचाई के लिए 50 करोड़

13:20 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: 5 लाख नए किसानों को लोन

5 लाख नए किसानों को मिलेगा लोन

भूमि सुधार के लिए सहकारी बैंकों द्वारा दिए जाने वाले दीर्घकालीन ऋण के लिए बजट बढ़ाया गया

किसानों को मिलने वाले कर्ज पर लगने वाले ब्याज में छूट

13:16 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: किसानों के लिए नया प्रोग्राम

किसानों के लिए नोलेज एक्नोलेजमेंट प्रोग्राम, 100 युवा किसानों को भेजा जाएगा विदेश

13:14 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: हर विधानसभा में 20 हैंडपंप

हर विधानसभा में 20 हैंडपंप लगेंगे

संविदा कर्मचारियों को अब दो इन्क्रीमेंट

1 लाख 45 हजार विद्युत कनेक्शन लगेंगे

13:04 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख

राजस्थान सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख तक की गई

पेंशनर्स को अब इलाज के लिए 30 हजार रुपये मिलेंगे।

13:04 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: दिया कुमारी पेश कर रही हैं कृषि बजट

दिया कुमारी ने विधानसभा में कहा-

कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में प्रोडक्टिविटी बढ़ाना प्राथमिकता

राजस्थान इरिगेशन वाटर ग्रिड मिशन शुरू करने की घोषणा

जल संचय की प्रणाली विकसित करने के लिए 50 हजार करोड़ के काम करवाना प्रस्तावित

12:59 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: पत्रकारों के लिए ऐलान

राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम लागू करने का ऐलान

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को जनकल्याण से जोड़ने के लिए नई योजना

12:56 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: बड़े शहरों में ट्रैफिक वॉलंटियर्स

राजस्थान के बड़े शहरों में 1500 ट्रैफिक वॉलंटियर्स नियुक्त होंगे।

सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम की तर्ज पर RGHS के अंतर्गत महिला एवं पुरुषों कार्मिकों को माता-पिता या सास-ससुर में से किसी एक को चुने जाने का प्रावधान प्रस्तावित है।

12:49 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: 5500 नए पुलिस पदों के सृजन की घोषणा

दिया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए पुलिस के 5500 नए पदों के सृजन की घोषणा की।

12:47 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल

दिया कुमारी ने विधानसभा में कहा-

जिला स्तरों पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की घोषणा

वन स्टेट, वन इलेक्शन की अवधारणा का परीक्षण भी किया जाना प्रस्तावित है।

पूरे बजट का 8.26 फीसदी स्वास्थ्य के लिए आवंटित

12:43 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: दिव्यांगजनों को स्कूटी

राजस्थान में 2000 दिव्यांगजनों को स्कूटी दिए जाने की घोषणा

गोविंद गुरु जनजाति विकास योजना शुरू होगी

स्वतंत्रता सेनानिओं को मिलने वाली पेंशन राशि 50000 रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये किया गया।

द्वितीय विश्व युद्ध में शहीदों की पेंशन को 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार किया गया।

12:40 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: बालिका सैनिक स्कूल

दिया कुमारी ने प्रदेश में बालिका सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की

आंगनबाड़ी सेंटर में बच्चों 3 दिन मिलेगा दूध

आंगनबाड़ी में गैस की सुविधा भी होगी उपलब्ध

12:38 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

राजस्थान में हर विधानसभा क्षेत्र में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

राज्य में 1000 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लखपति दीदी के अंतगर्त इस वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख प्रस्तावित है।

स्वयं सहायता समूहों को 300 करोड़ का ऋण

12:35 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: पाक विस्थापितों के लिए 1 लाख

दिया कुमारी ने पाक विस्थापितों को मकान के लिए 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

EWS वर्ग को संबल देने के लिए 150 करोड़ बजट का ऐलान

12:31 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: पीएम आवास योजना के जरूरत मंदों को 25000 रुपये की राहत

वित्त मंत्री ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के जरूरतमंदों को 25000 रुपये की सहायता देने का ऐलान किया।

बाबा साहब अंबेडकर आदर्श ग्राम योजना की घोषणा

12:29 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: नौ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे

राजस्थान में पहली बार 2750 किलोमीटर से अधिक की लंबाई के नौ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा: वित्त मंत्री

12:24 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन की घोषणा

राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन की घोषणा

ई-हेल्थ रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा

प्रदेश में 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे

12:23 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी

दिया कुमारी ने राज्य में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। संभागीय स्तर पर स्पोर्ट्स कॉललेज बनेंगे।

12:21 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: राजस्थान में पीएम यूनिटी मॉल

दिया कुमारी ने राजस्थान में पीएम यूनिटी मॉल खोले जाने की घोषणा की।

1500 ने डॉक्टरों और 4000 नर्सों के नए पदों का सृजन किया जाएगा।

12:19 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: चिकित्सा सुविधाओं के लिए 27 हजार 660 करोड़ का प्रावधान

दिया कुमारी ने राज्य में चिकित्सा सुविधाओं के लिए 27 हजार 660 करोड़ रुपये का प्रावधान। आयुष्मान भारत की तर्ज पर प्रदेश में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का ऐलान।

छोटे बच्चों के लिए पीडियाट्रिक पैकेज

10 जिलों में नशामुक्ति केंद्र खोले जाएंगे

हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आयुष्मान चिकित्सा संस्थान बनाने का ऐलान

अस्पतालों में मोर्चरी के लिए 125 करोड़

12:17 (IST) 10 Jul 2024
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: नई खेल नीति 2024 लाई जाएगी

एक जिला, एक खेल नीति लाई जाएगी

खेल क्षेत्र में बजर राशि बढ़ेगी

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देगी सरकार

खिलाड़ियों के लिए बीमा योजना