यदि आपका पहले से ही किसी बैंक में अकाउंट है तो आपको पर्सनल लोन के लिए कई ऑफर मिले होंगे। वैसे पर्सनल लोन लेना काफी आसान है और आपको तुरंत मिल जाता है। लेकिन इसकी ब्याज दरें कार लोन के मुकाबले ज्यादा होती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पर्सनल लोन असुरक्षित लोन हैं। इसका मतलब है कि लोन किसी भी संपत्ति द्वारा समर्थित नहीं है। आपको पर्सनल लोन लेने के लिए संपत्ति या सोने जैसी कोई संपत्ति रखने की आवश्यकता नहीं है।
वैसे तो कई बैंक सस्ती दरों पर पर्सनल लोन दे रहे हैं, लेकिन यह सस्ती दरें लोन लेने वाले के क्रेडिट स्कोर पर भी डिपेंड करता है। अगर आप एक लाख रुपए पर्सनल लोन देते हैं, तो मौजूदा ब्याज दरों के हिसाब से 5 साल के लिए हर महीने 2049 रुपए से 2363 रुपए के हिसाब से ईएमआई चुकानी होगी। आइए आपको भी बताते हैं कि कौन से बैंक किस ब्याज दर पर्सनल लोन दे रहा है। उसके हिसाब से कितनी ईएमआई चुकानी होगी।
एक लाख का लोन और 5 साल का टेन्योर और ईएमआई
बैंक का नाम | ब्याज दर (फीसदी में) | ईएमआई (रुपए में) |
पंजाब नेशनल बैंक | 8.45 से 14.50 | 2049 से 2363 |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 8.55 से 12.90 | 2054 से 2270 |
इंडियन बैंक | 9.05 से 13.65 | 2078 से 2309 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 9.30 से 13.40 | 2090 से 2296 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 9.50 से 11.50 | 2100 से 2199 |
आईडीबीआई बैंक | 9.50 से 14 | 2100 से 2327 |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 9.60 से 13.85 | 2105 से 2319 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 9.85 से 10.05 | 2117 से 2149 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 10 से 15.60 | 2125 से 2411 |
एचडीएफसी बैंक | 10.25 से 21 | 2137 से 2877 |
पर्सनल लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी : आपको सबसे पहले अपनी खुद की पर्सनल लोन की एलिजिबिलिटी चेक करनी चाहिए। जहां आपका बैंक है और दूसरे बैंक आपको कितना लोन दे रहे हैं यह भी चेक करना चाहिए।
- क्रेडिट हिस्ट्री चेक करना : लोन अप्लाई करने से पहले क्रेडिट हिस्ट्री या सिबिल स्कोर को चेक करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। आपका क्रेडिट स्कोर अगर अच्छा है तो आपको आसानी से और आकर्षक ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। 700 से अधिक के क्रेडिट स्कोर को अच्छा माना जाता है।
- ऑफर्स की तुलना : लोन लेते समय हमें सबसे ज्यादा इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज पर लोन दे रहा है। प्रोसिसिंग फीस के पहलू पर भी गौर करना चाहिए। साथ ही दूसरे ऑफर्स पर गौर करना चाहिए।
- विश्वसनीयता : लोन लेने से पहले बैंकर की क्रेडिटीबिलिटी भी जरूर देखनी चाहिए। कुछ मिनटों में लोन देने का ऑफर करते हैं। इनके झांसे में नहीं आना चाहिए। किसी प्रतिष्ठित लेंडर से ही लोन लेना चाहिए।
- इन डॉक्युमेंट्स की होती है जरुरत : पर्सनल लोन के लिए इनकम से जुड़े डॉक्युमेंट प्रुफ, फॉर्म 16, आईटीआर, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की जरूरत होती है।