भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को रेपो दर में 4.4 प्रतिशत से 4.90 प्रतिशत तक 50 आधार अंक (बीपीएस) की बढ़ोतरी कर दी। इससे कई बैंकों के लोन की ईएमआई और अन्य दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। वहीं कुछ बैंकों ने एफडी और बचत खातों पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं और इस फैसले के बाद निवेशकों को ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी होने तक इंतजार करना होगा।
अगर आप भी इन दिनों बढ़ती ब्याज दरों के बीच निवेश की प्लानिंग बना हरे हैं और बचत खाता स्थापित करने की योजना है तो उच्चतम ब्याज दर देने वाले पब्लिक सेक्टर के चार बैंकों को चुन सकते हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे अधिक बचत खाता ब्याज दर 3.55 प्रतिशत है। एक जून 2022 से यह बैंक 50 लाख रुपए तक के बचत खाते की शेष राशि पर 2.75 प्रतिशत की ब्याज दर 50 लाख रुपए से 100 करोड़ रुपए तक के बचत खाते की 2.90 प्रतिशत ब्याज, 100 करोड़ रुपए से 500 करोड़ रुपए से अधिक की बचत बैंक जमाओं पर प्रतिशत 3.10 की ब्याज दर, 500 करोड़ रुपए से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत बैंक जमाओं पर 3.40 प्रतिशत और 1000 करोड़ रुपये से अधिक की शेष राशि पर 3.55 प्रतिशत ब्याज देता है।
केनरा बैंक
यह बैंक दुसरा ऐसा पब्लिक सेक्टर का बैंक है, जो सेविंग अकाउंट पर हाई रिटर्न पेश करता है। यह बैंक ग्राहकों को बकाया राशि 50 लाख से 100 करोड़ से कम की राशि पर 2.90% रिटर्न देता है। इसके अलावा यह बैंक 100 करोड़ से लेकर 500 करोड़ से कम राशि पर 3.05% रिटर्न देता है। साथ ही यह 500 करोड़ से अधिक और 1000 करोड़ से कम की राशि पर 3.35% रिटर्न देता है और 1000 करोड़ से अधिक की राशि पर 3.50% रिटर्न देता है, यह बढ़ी हुई दरें 1 मार्च से प्रभावी हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा
यह बैंक लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जो सेविंग अकाउंट पर हाई रिटर्न पेश करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा 2.75 प्रतिशत ब्याज दर का ऑफर 1.00 लाख से लेकर 100 करोड़ से कम की राशि पर देता है। 2.85 फीसदी ब्याज दर 100 करोड़ से 200 करोड़ से कम की रकम पर दिया जाता है। इसी प्रकार 3.05 परसेंट ब्याज दर 200 करोड़ से लेकर 500 करोड़ की रकम पर दी जाती है। 3.25 परसेंट का ब्याज दर 500 करोड़ रुपए और 1,000 करोड़ की कम राशि पर दी जाएगी। साथ ही 3.30 फीसदी का ब्याज दर 1,000 करोड़ की रकम पर दी जाती है।
पंजाब और सिंध बैंक
यह पब्लिक सेक्टर का चौथा ऐसा बैंक है, जो 3.00 फीसदी ब्याज दर 10 करोड़ से कम की राशि पर देता है। वहीं 3.20 परसेंट ब्याज दर 10 करोड़ से अधिक की राशि पर देता है। यह ब्याज दरें 1 फरवरी 2022 से प्रभावी हैं।