LIC Saral Pension Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम ने सिंगल प्रीमियत पर जिंदगी भर पेंशन देने वाली स्कीम सरल पेंशन योजना शुरू की है। अगर आप भी इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं। तो आपके लिए ये खबर काफी काम आ सकती है। क्योंकि यहां हम आपको सरल पेंशन स्कीम की पूरी डिटेल देने वाले हैं। जिसमें आपको पता चलेगा कि, इस स्कीम में सिंगल प्रीमियम देने के बाद आपको पूरी जिंदगी कितनी पेंशन मिलेगी। साथ ही इस स्कीम के दूसरे कई फायदों के बारे में भी आपको यहां जानकारी मिलेगी। आइए जानते है सरल पेंशन स्कीम के बारे में..
सरल पेंशन स्कीम IRDAI के नियम के अनुसार इमिटियट इम्यूनिटी प्लान है। जिसके लिए न्यूनतम उम्र 40 और अधिकतम उम्र 80 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही पॉलिसीटोल्डर्स भारतीय नागरिक होना चाहिए। भारतीय जीवन बीमा निगम के अनुसार पॉलिसीहोल्डर्स दो ऑप्शंस में से कोई एक एन्युटी चुन सकते हैं। इसके साथ ही सरल पेंशन स्कीम में पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद लोन भी लिया जा सकता है।
लाइफ एनुइटी विद रिटर्न ऑफ़ परचेज प्राइस – इस विकल्प के अनुसार पेंशन की राशि एक ही व्यक्ति को प्रदान की जाएगी। पेंशनधारी की मृत्यु के बाद बेस प्राइस का भुगतान पॉलिसी धारक के नॉमिनी को कर दिया जाएगा।
जॉइंट लाइफ – जॉइंट लाइफ विकल्प के अनुसार पति और पत्नी दोनों इस योजना से जुड़े होंगे। पति या पत्नी दोनों में से जो भी लंबी अवधि तक जिंदा रहता है उन्हें पेंशन की राशि मिलती रहेगी। पति की मृत्यु के बाद पत्नी को पेंशन की पूरी राशि प्रदान की जाएगी। ऐसे ही पत्नी की मृत्यु के बाद पति को पेंशन की पूरी राशि प्रदान की जाएगी। पेंशन की राशि में कोई भी कटौती नहीं की जाएगी। पति और पत्नी दोनों की मृत्यु होने के बाद नॉमिनी को बेस प्राइस का भुगतान कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: LIC ले आया नया Dhan Rekha Plan, जानें- क्या हैं इस मनी बैक योजना की खासियतें
कैसे उठाएं इस प्लान का फायदा
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं ये प्लान।
इसे आप ऑनलाइन http://www.licindia.in की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।
प्लान में न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपए प्रति वर्ष है।
न्यूनतम खरीद मूल्य वार्षिक मोड, चुने गए ऑप्शन और पॉलिसी लेने वाले की उम्र पर डिपेंड करेगा।
इस प्लान में अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है।
ये स्कीम 40 साल से 80 साल के लोग खरीद सकते हैं।
मंथली पेंशन का फायदा लेना है तो कम से कम महीने में 1 हजार रुपये का निवेश करना होगा।
उसी तरह तिमाही पेंशन के लिए कम से कम एक महीने में 3 हजार का निवेश करना होगा।