आज देश की राजधानी दिल्ली में सोना और चांदी काफी सस्ता हुआ है। जहां सोना 300 रुपए से ज्यादा मंगहा हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में 1000 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट, डॉलर में गिरावट और बाकी वजहों से भी सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
राजधानी दिल्ली में सोना और चांदी हुआ सस्ता : कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 312 रुपए की गिरावट के साथ 46,907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि सोने का पिछला बंद भाव 47,219 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत भी 1,037 रुपए लुढ़ककर 66,128 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इसका पिछला बंद भाव 67,165 रुपए था। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.37 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, गुरुवार को जिंस बाजार में सोने की कीमतों में नरमी रही और हाजिर कीमत 1,810 डॉलर प्रति औंस रही।
वायदा बाजारों में सोना और चांदी में गिरावट : वहीं बात वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी इंडेक्स में सोना मौजूदा समय में 357 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 47535 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 47,847 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। वहीं बात चांदी की बात करें तो 789 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 66,812 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी 67,488 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।