केंद्र सरकार के कर्मचारियों की चांदी ही चांदी है। डीए और डीआर के आने का इंतजार हो रहा है। ऐलान हो चुका है। अब सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। वैसे तो सभी कर्मचारियों का पे स्केल अलग होता है। ऐसे में सैलरी के 3000 रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक के इजाफे का अनुमान लगाया जा रहा है।
यह अनुमान भी किन आंकड़ों के आधार पर हैं वो भी आपको बता देते हैं। जनवरी 2020 में 4 फीसदी तक महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान हुआ। उसके जून 2020 में 3 फीसदी और जनवरी 2021 4 फीसदी का इजाफा हुआ और अब जून 2021 के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है। यानी महंगाई भत्ते में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता 31 फीसदी हो जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं पूरा कैल्कुलेशन।
कितनी सैलरी बढ़ने की है संभावना : जैसे-जैसे सितंबर की सैलरी का समय आ रहा है, वैसे-वैसे कर्मचारियों की सैलरी के अनुमान लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 3000 रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक का इजाफा हो सकता है। वास्तव में डीए के लागू होने के बाद कर्मचारियों की महीने की सैलरी में इजाफा उनके पे स्केल के आधार पर किया जाएगा।
11 नहीं 14 फीसदी तक बढ़ सकता है डीए : मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 17 फीसदी महंगाई भत्ता जुड़कर आता है। लेकिन जनवरी 2020 से जनवरी 2021 तक इसमें 11 फीसदी के इजाफे का ऐलान हो चुका है। यानी घोषित रूप से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता 28 फीसदी हो जाएगा। वहीं जुलाई के महीने में जून 2021 के महंगाई भत्ते का ऐलान होना बाकी है। जिसके फीसदी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसकी वजह से सिंतबर में महंगाई भत्ता 31 फीसदी मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
केंद्र सरकार पर आएगा 30 हजार करोड़ रुपए का बोझ : मीडिया रिपोर्ट में जो बातें निकलकर सामने आ रही हैं उसके अनुसार केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2022 में डीए और डीआर में बढ़ोतरी को लेकर 30 हजार करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। वहीं राज्यों पर इसका बोझ करीब 60 हजार करोड़ रुपए बढ़ने का अनुमान है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की बेसिक सैलरी 23,000 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 2.25 लाख रुपये तक होती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार डीए और डीआर में बढ़ोतरी त्योहारी सीजन से पहले देगी।
दहशरे से पहले आ सकता है अमाउंट : जानकारी के अनुसार डीए और डीआर में बढ़ोतरी को 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। जिसका भुगतान दहशरे से पहले आ सकता है। इसमें दो महीने का एरियर का भी शामिल होगा। यानी त्योहार आने से पहले केंद्र कर्मचारियों के हाथों में मोटी रकम आ सकती है।