पनामा की लॉ फर्म Mossack Fonseca के लीक हुए पेपर्स में दुनियाभर के कई हस्तियों के नाम हैं। पनामा पेपर्स के नाम के इस लीक के जरिए खुलासा हुआ है कि कई दिग्‍गजों ने टैक्‍स हेवन देशों में सीक्रेट फर्म खोली। इसके लिए उन्‍होंने Mossack Fonseca को हायर किया। इनमें भारत, चीन, रूस, पाकिस्‍तान और अफ्रीका व दक्षिण अमेरिका के कई देशों के नेताओं, कारोबारियों, खिलाडि़यों के नाम हैं। इन दस्‍तावेजों में 500 भारतीयों के नाम हैं। यह इस सूची का चौथा हिस्‍सा:

मैसर्स त्रिमबलेश एन सवस
कंपनी का नाम: Mine Tyre & Truck Services Group Pvt Ltd
देश: ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

Mossack Fonseca के दस्‍तावेजाें के अनुसार दिल्‍ली के व्‍यापारी विनय कृष्‍ण चौधरी ने 2009 में यह कंपनी बनाई। 2012 में यह कंपनी बंद कर दी गई। इस बारे में उन्‍होंने ईमेल के जरिए बताया कि 2009 में एक ऑस्‍ट्रेलियाई कंपनी को खरीदने की संभावना के चलते यह कंपनी खोली गई। लेकिन हम डील नहीं कर पाए। इसके चलते बाद में कंपनी बंद कर दी गई।

चिन्‍नामरुथ षणमुग सुंदरपंडयन
कंपनी का नाम: Panasia Star Ltd, Wir Fashion Holding Pvt Ltd
देश: ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

चिन्‍नामरुथ षणमुग सुंदरपंडयन दो कपंनियों के निदेशक थे। वे चेन्‍नई में रहते हैं। दस्‍तावेजों के अनुसार उनका नाम मार्च 2015 में शेयरहोल्‍डर के रूप में जोड़ा गया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने अनभिज्ञता जताई। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें इन कंपनियों के बारे में कोई जानकारी नहीं। उनके छोटे भाई ने उनका नाम जोड़़ा। मुझे बताया गया कि यह हांगकांग की कंपनी है। इसके लिए मैंने अपना पासपोर्ट भी दिया।

उदय प्रताप सिंह
कंपनी का नाम: Steel Engineering Limited
देश: ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

उदय प्रताप सिंह 2007 में शुरू की गई कंपनी के शेयरहोल्‍डर थे। शुरुआत में उमेश सोमानी नाम के शख्‍स पास सारे शेयर थे। 2011 में ये शेयर उदय प्रताप को ट्रांसफर कर दिए गए। दस्‍तावेजों के अनुसार 2012 में यह कंपनी बंद कर दी गई। इस बारे में उदय प्रताप ने बताया कि मुझे कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पहली बार मैं इस तरह का नाम सुन रहा हूं।

सिल्विया फे भाटिया, आलोक भाटिया
कंपनी का नाम: Hazelwood Enterprises Limited, Others
देश: ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

मोसेक फोंसेका के दस्‍तावेजों के अनुसार सिल्विया की ब्रिटिश वर्जिन आर्इलैंड में कम से कम पांच कंपनियां हैं। सिल्विया ऑस्‍ट्रेलियन बिलिनेयर क्रिस वालिन की बेटी है। कंपनी के लिए जो पता दिया गया है वह साकेत का है। इस बारे में भेजे गए सवालों का सिल्विया और आलोक ने कोई जवाब नहीं दिया।

जॉनी मंगलानी
कंपनी का नाम:JM Group of Companies Ltd, Others
देश: ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, साइप्रस

पुरुषों के परिधानों के कारोबारी जॉनी मंगलानी के नाम से कई सारी कंपनियां दर्ज हैं। इनमें उनकी पत्‍नी एल्मिरा और बेटियां दाशा व अनिता का भी नाम है। मोसेक फोंसेका के दस्‍तावेजाें के अनुसार वे विदेशों में कई इटैलियन कंपनियों के साथ काम करते हैं। इस बारे में मंगलानी ने कहा कि वे सिंगापुर के निवासी हैं। आप लोगों को भ्रष्‍ट भारतीयों का पीछा करना चाहिए न कि सिंगापुर के लोगों का।

निश भूटानी
कंपनी का नाम: Arts Alliance Media BVI Ltd
देश: ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

भूटानी अमेरिका की ऑनलाइन वीडियो ऑन डिमांड कंपनी वूक्लिप में प्रॉडक्‍ट ग्‍लोबल हैड हैं। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में खोली गई कंपनी में उनके 34583 शेयर हैं। यह कंपनी 2003 में शुरू हुई थी। मोसेक फोंसेका दस्‍तावेजों के अनुसार कंपनी के लिए उनका पता मुंबई का दिया हुआ है। वूक्लिप से जुड़ने से पहले वे मिंत्रा में थे। उन्‍होंने बताया कि वे 1999 से अमेरिकन नागरिक हैं। 2008 में भारत आया था। ये शेयर मुझे मेरी पूर्व कंपनी ने दिए थे। इस बारे में टैक्‍स एजेंसियों को बताया जा चुका है।
दिलीप जे ठक्‍क्‍र
कंपनी का नाम: Kansu Corporation
देश: बहामाज

79 साल के दिलीप जयंतीलाल ठक्‍कर पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वे लगभग 14 कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। दस्‍तावेजों के अनुसार वे बहामाज में एक कंपनी के निदेशक हैं। 1992 में कंपनी ने सबसे पहले शेयर जारी किए थे। 2012 में यह कंपनी बंद हो गई। र्इमेल के जरिए दिए गए बयान में उन्‍होंने कहा कि वे कंपनी के नॉन एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर थे। कंपनी मेरी पत्‍नी के माता-पिता की थी, जो 50 साल से एनआरआई थे।