पिछले कुछ वर्षों में भारत में शेयर मार्केट के निवेशकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है और लोग देश की प्रमुख कंपनियों के स्टॉक्स में पैसा निवेश करके खूब मालामाल हो रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर भी लोगों को इतने सालों काफी मालामाल बना चुका है, जो कि 47 पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुआ था। 2002 में मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरपर्सन बने थे और 22 साल में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री को नई ऊचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है लेकिन एक कंपनी ऐसी भी सामने आई है जिसने एक दिन में ही उतना पैसा कमा लिया जितना मुकेश अंबानी ने अपनी लाइफ के 22 साल में कमाया था। आखिर ये कंपनी कौन सी है और उसने एक ही दिन में इतना पैसा कैसे कमा लिया, ये समझना भी जरूरी है।
दरअसल, ये कंपनी एनवीडिया है जो कि कंप्यूटर की चिप और ग्राफिक कार्ड्स बनाती है। इसने एक ही दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार कर लिया है। एनवीडिया के शेयर्स एक दिन में 16 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए, जो कि निवेशकों के लिए भी एक आश्चर्य की बात है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो यह करीब 20,20,470.88 करोड़ रुपये का है। 22 फरवरी के एनवीडिया के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो वह 16 प्रतिशत बढ़कर करीब 22,96,107 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही यह 2 ट्रिलियन डॉलर के शिखर को भी पार कर चुका है।
एक खास बात यह भी है कि एनवीडिया वॉल स्ट्रीट के इतिहास में एक दिन की सबसे ज्यादा ग्रोथ हासिल करने वाली कंपनी बन गई है। एक और आंकड़ा है जो आपको हैरान कर सकता है, और वो यह कि एनवीडिया का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन इतना ज्यादा है कि बीएसई के सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों को मार्केट कैपिटलाइजेशन को जोड़ भी लिया जाए, तब भी एनवीडिया का mcap उन सभी से ज्याद ही निकलेगा।
बता दें कि Nvidia मुख्य तौर पर ग्राफिक्स कार्ड, कंप्यूटर और स्मार्ट चिप बनाती है और AI की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ने वाली अमेरिकी कंपनी है और कंप्यूटर्स में उच्च स्तरीय परफॉरमेंस वाले कामों के लिए अमूमन एनवीडिया का ही ग्राफिक कार्ड लगाया जाता है।