गूगल मैप पर नया फीचर रोल आउट हुआ है, जिसे इस महीने से शुरू किया जा रहा है। यह फीचर आपकी टोल टैक्स से बचाने में मदद करेगा। टोल प्राइज फीचर की मदद से आप अपने नजदीकी टोल बूथ के बारे में तो जान ही सकेंगे साथ ही यह टोल टैक्स का चार्ज और इसे एवाइड करने वाला रूट भी बताएगा। Android और iPhone यूजर्स के लिए इसे इसी महीने से रोल आउट किया जा रहा है।
गूगल ने अपने नोट में जानकारी दी है कि टोल प्राइज फीचर को भारत समेत यूएस, जापान और इंडोनेशिया में भी पेश किया जाएगा। गूगल के अनुसार, इस फीचर से अपने रूट के बीच कितने टोल बूथ हैं, इसकी भी जानकारी ले सकेंगे। साथ ही इन सभी पर वसूले जाने वाले चार्ज के बारे में भी जानकारी हो सकेगी। वहीं अगर आप कोई ट्रिप निकलते हैं तो यह फीचर आपके लिए बेहतर रूट भी सजेस्ट करेगा।
पैसे बचानें में करेगा मदद
एक बार टोल प्राइज फीचर के इनेबल हो जाने के बाद आपको अपने गूगल मैप ऐप को अपडेट करना होगा। अब आप ऐप में राइट कॉर्नर के शीर्ष पर मेन्यू बार पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना रूट सलेक्ट करना होगा। अगर आप अपने रूट पर टोल टैक्स देना नहीं चाहते हैं तो ‘एवाइड टोल्स’ विकल्प का चयन करें। जिसके बाद गूगल मैप आपको बिना टोल वाला रूट सजेस्ट करेगा।
आईफोन यूजर्स और एप्पल वॉच के लिए भी बदलाव
Apple यूजर्स के लिए मैप को और बेहतर बनाने के लिए गूगल ने एक खास बदलाव किया है। आईफोन यूजर्स और एप्पल वॉच के लिए पिन्ड ट्रिप विजेट फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आने वाले रूट को पिन कर सकते हैं। साथ ही अपने फेवरेट रूट को डिवाइस के होम स्क्रीन पर रख सकते हैं। एप्पल वॉच के लिए इसे और बेहतर किया गया है। साथ ही ऑटोमैटिक नेविगेट का भी विकल्प जोड़ा गया है।