Nita Ambani Handbag: नीता अंबानी को उनके बेहतरीन फैशन सेंस और महंगे शौक के लिए जाना जाता है। हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित Women’s Premier League नीलामी में देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी ने लाइमलाउट लूट ली। रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन इस इवेंट में चिक पेस्टल पिंक ब्लेज़र और जींस पहनी दिखीं। हमेशा की तरह ही नीता अंबानी आत्मविश्वास और क्लासी दिखीं। लेकिन यहां बात नीता अंबानी के कपड़े, हेयरस्टाइल या लुक की नहीं हो रही, इस इवेंट में सबकी नजर जा टिकी उनके हाई-एंड बेहद महंगे हैंड बैग पर।
जी हां, WPL इवेंट में नीता अंबानी के Goyard हैंडबैग ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उनके ब्लेज़र लुक के साथ यह बैग खूब रंग जमा रहा था। ब्रैंड के सिग्नेचर पिंक और व्हाइट Goyardine कैनवस, Chevroches calfskin Saïgon स्ट्रक्चर से बना यह बैग लग्जरी का दूसरा नाम है। और जब बैग नीता अंबानी के हाथों में हो तो इसकी कीमत भी ऊंची ही होगी। जिस बैग को मिसेज अंबानी अपने हाथों में थामे दिखीं उसकी कीमत 12,000 यूएस डॉलर (करीब 10.02 लाख रुपये) है।
नीता अंबानी की इनकम कितनी है? मुकेश अंबानी को रिलायंस से मिलती है कितनी सैलरी?
मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पेज पर नीता अंबानी की इन तस्वीरों को साझा किया गया। डायमंड-स्टड ईयररिंग्स, हार्ट-शेप वाले पेंडेंट नेकलेस और न्यूड ऊंची हील्स के साथ नीता अंबानी के हाथों में यह महंगा लग्जरी बैग उनकी पसंद और लुक में चार चांद लगा रहा था।
Goyard की बात करें तो लग्जरी और शानदार क्राफ्ट का दूसरा नाम इसे कहा जाता है। इसका इतिहास 1792 से शुरु होता है। पेरिस में Maison Martin ने इस कंपनी की शुरुआत की थी और 1853 में विजिनरी François Goyard की लीडरशिप में यह बन गया Maison Goyard।
गौर करने वाली बात है कि क्रिकेट का मैदान हो या हाई-प्रोफाइल इवेंट्स, नीता अंबानी हमेशा से ट्रेंड्स सेट करती रही हैं। लग्जरी फैशन बैग हों या फिर महंगी जूलरी, नीता अंबानी समय-समय पर अपने कपड़ों से भी लाइमलाइट में रही हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन को अकसर ही Hermes Birkin के हैंड बैग हाथों में लिए स्पॉट किया जाता रहा है।