Neeraj Chopra Net Worth: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक खेल 2024 में भारत को गोल्ड तो नहीं लेकिन पहला सिल्वर मेडल जरूर दिलवा दिया है। भारतीय जेवलिन का सबसे बड़ा सितारा नीरज चोपड़ा ने कल रात (8 अगस्त) को पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympic 2024) में जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में सिल्वर पदक जीता जबकि गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम रहा। भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में देश को सोना दिलवाया था। आज हम बात करेंगे नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ, सैलरी, इनकम, करियर और लग्जरी लाइफ स्टाइल, ब्रैंड एंडोर्समेंट,एजुकेशन और कार कलेक्शन के बारे में…

नीरज चोपड़ा: शुरुआती जीवन

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा का पानीपत शहर के खंडरा गांव में हुआ था। नीरज एक किसान परिवार से आते हैं और उनके सपने को पूरा करने में उनके परिवार ने हमेशा उनका सपोर्ट किया है। उनके पिता सतीश कुमार एक किसान हैं जबकि मां सरोज देवी हाउसवाइफ हैं। उनकी दो बहने हैं।

कौन है अहमदाबाद का सबसे अमीर शख्स? 7 लाख करोड़ से ज्यादा नेट वर्थ, खड़ी कर दी 17 लाख करोड़ की कंपनी

नीरज चोपड़ा एजुकेशन

नीरज चोपड़ा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने गांव खंडरा से ही की है। पढ़ाई के सीमित साधन होने के बावजूद उनके परिवार ने उनकी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। नीरज अभी पंजाब के जालंधन में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) से बीए की पढ़ाई की है।

मजबूत कठ-काठी

नीरज करीब 5 फीट 11 इंच लंबे हैं। जैवलिन में अपनी कठ-काठी और कड़ी मेहनत के चलते ही वह एक सफल करियर बनाने में कामयाब हो सके। पानीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में नीरज के टैलेंट को उनके कोच और जाने-माने जैवलिन थ्रोअर जयवीर चौधरी ने पहचाना। बचपन में नीरज को मोटापे ने भी खूब परेशान किया जिसके बाद उनके पिता ने फिटनेस को बेहतर करने के लिए जिम भेजा।

7th Pay Commission News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज! जल्द हो सकता है DA/DR में इजाफे का ऐलान, पूरी डिटेल

साउथ एशियाई गेम्स में शानदार प्रदर्शन

साउथ एशियाई गेम्स में उनके शानदार प्रदर्शन ने भारतीय सेना का ध्यान उनकी ओर गया। इसके बाद राजपूताना राइफल्स में नीरज को जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) का पद दिया गया और फिलहाल वह नायब सूबेदार के पद पर हैं।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इस गोल्ड मेडल के आने के बाद ना केवल उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ बल्कि उनकी ब्रैंड वैल्यू भी बहुत ज्यादा बढ़ गई।

पिछले 4 सालों में नीरज की नेट वर्थ में खूब बढ़ोत्तरी हुई है और वह देश के सबसे अमीर एथलीट्स में शामिल हो गए हैं।

नीरज चोपड़ा नेट वर्थ: Neeraj Chopra Net Worth

GQ India के मुताबिक, नीरज चोपड़ा की नेट वर्थ जु्लाई 2024 तक 4.5 मिलियन डॉलर (करीब 37.6 करोड़ रुपये) थी। नीरज ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। कई बड़ी कंपनियों जैसे Limca, Nike, JSW Sports, Under Armour, Britannia, Gataorade, BYJU’s, Eveready, Tata AIA Life Insurance, Mobil India, Omega, Samsung आदि के लिए नीरज विज्ञापन करते दिखते हैं।

GQ India के मुताबिक, नीरज को हर महीने 30 लाख रुपये यानी हर साल 4 करोड़ रुपये की भारी भरकम सैलरी मिलती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ब्रैंड एंडोर्समेंट से जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा कमाई करते हैं उनमें विराट कोहली के बाद नीरज चोपड़ा का नंबर है।

टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें कई कैश रिवॉर्ड भी मिले। हरियाणा सरकार ने नीरज को 6 करोड़ रुपये, भारतीय रेलवे ने 3 करोड़, पंजाब सरकार ने 2 करोड़, बायजू ने 2 करोड़, BCCI ने 1 करोड़ और चेन्नई सुपर किंग्स न 1 करोड़ रुपये दिए।

नीरज चोपड़ा कार कलेक्शन: Neeraj Chopra Car Collection

नीरज चोपड़ा को गाड़ियां खूब पसंद हैं। उन्हें महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने Mahindra XUV700 गिफ्ट की थी। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में Range Rover Sport, Ford Mustang GT, Toyota Fortuner और Mahindra Thar जैसी महंगी और आलीशान कारें शामिल हैं।

हरियाणा के पानीपत में उनका एक शानदार तीन मंजिला घर है।