National Tourism Day 2024: Date, Theme, Pledge, History, Significance and Importance: हर साल भारत में 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे (राष्ट्रीय टूरिज्म दिवस) के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर भारत आने वाले उन टूरिस्ट के सम्मान में मनया जाता है तो देश की सभ्यता, इतिहास और स्वादिष्ट खाने का मजा लेने के साथ अलग-अलग शहरों और जगहों को एक्स्प्लोर करते हैं। हम आपको बता रहे हैं 2024 में नेशनल टूरिज्म डे की थीम क्या है। साथ ही आपको बताएंगे इसके इतिहास के बारे में। जानेंगे कि आखिर क्यों है यह दिन इतना महत्वपूर्ण।
National Tourism Day 2024 Theme
नेशनल टूरिज्म डे 2024 की थीम इस बार ‘Sustainable Journeys, Timeless Memories’ के इर्दगिर्द है। इसका मतलब जिम्मेदारी और समझदारी भरे ट्रैवल पर जोर देना है। इस थीम के जरिए ट्रैवलर्स को यात्रा के दौरान समझदारी भरे फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। स्थानीय लोगों को सपोर्ट के साथ भारत की सभ्यता को सुरक्षित रखा जा सके।
करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं सानिया मिर्जा, जानिए नेट वर्थ
History of National Tourism Day 2024
बात करें नेशनल टूरिज्म डे की तो भारत सरकार ने खासतौर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक खासत दिन को चुना। 25 जनवरी को सरकार ने टूरिज्म को सेलिब्रेट करने का फैसला लिया। इसके जरिए सरकार का मकसद हर किसो को यह दिखाना था कि किस तरह टूरिज्म हमारे देश के लिए कितना जरूरी है।
Ministry of Tourism का मकसद देश की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म से होने वाले कारोबार को बढ़ावा देना है। एक स्थायी और बेहतर टूरिज्म क्रिएट करने के लिए नियम और योजनाएं बनाना है। दूसरे ग्रुप्स के साथ साझेदारी करके टूरिज्म मंत्रालय देश में मौजूद अद्भुत और जगहों के बारे में विश्व को बताना है ताकि दुनियाभर के लोग भारत घूमने आ सके।
National Tourism Day 2024 Significance
भारत एक ऐसा देश है जहां दुनियाभर के लोग अलग-अलग जगहों को एक्स्प्लोर करने आते हैं। नेशनल टूरिज्म डे के जरिए उन लोगों को शुक्रिया अदा किया जाता है जो दुनियाभर से हमारे देश की खूबसूरती, सभ्यता और इतिहास का अनुभव लेने आते हैं।
बाबा रामदेव की नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग, कभी घर-घर बेचते थे दवाई
25 जनवरी को हर साल टूरिज्म से जुड़े आंकड़े लोगों के सामने आते हैं। भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री देश की कुल आय में करीब 9.2 प्रतिशत का योगदान करती है। इसके अलावा करीब 8.1 प्रतिशत लोगों के रोजगार का भी यह जरिया है। हाल ही में अयोध्या में बने राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के बाद दुनियाभर के रामभक्तों के भारत आने की उम्मीद है। एसबीआई की एक रिसर्च के मुताबिक, राम मंदिर बनने से भारत में करीब 4 लाख करोड़ का पर्यटन कारोबार होगा।
Tourism States in India
वैसे तो कहा जाता है कि भारत के कोने-कोने में खूबसूरती और महान सभ्यता मिलती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि देश में सबसे ज्यादा टूरिस्ट किस प्रदेश में जाते है? जी हां, करीब 5 लाख से ज्यादा विदेशी महाराष्ट्र हर साल आते हैं। इसके बाद तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली का नंबर आता है।
World Travel and Tourism Council के मुताबिक, भारत की इकोनॉमी में हर साल करीब 220 बिलियन डॉलर योगदान टूरिज्म सेक्टर से होता है।