MP Ladli Behna Yojana 32th Installment 2026 Date Time LIVE Updates: मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए हर महीना सरकार से मिलने वाली 1500 रुपये की किस्त बड़ी राहत बनती है। घर के खर्च से लेकर बच्चों की जरूरतों तक, यह राशि महिलाओं के लिए अहम सहारा है। अब तक योजना की 31 किस्तें जारी हो चुकी हैं और बहनों की नजरें 32वीं किस्त पर टिकी हैं। पिछली किस्त 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की थी। शुक्रवार (16 जनवरी 2025) को लाड़ली बहना याोजना की 32वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है। इसी से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…

Live Updates
10:50 (IST) 16 Jan 2026

Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: कौन कर सकता है लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन?

आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।

10:33 (IST) 16 Jan 2026

लाड़ली बहना योजना: DBT के जरिए भेजे जाते हैं पैसे

लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों के खाते में DBT (Direct Bank Transfer) के तहत आर्थिक मदद भेजी जाती है। यह योजना मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई थी।

10:16 (IST) 16 Jan 2026

Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बबई नर्मदापुरम से जारी करेंगे लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त..

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2011787314801066329

10:12 (IST) 16 Jan 2026

लाडली बहना योजना के तहत पहले मिलते थे 1250 रुपये

लाडली बहना योजना के तहत पहले लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपये की राशि दी जाती थी। लेकिन इस साल भाईदूज पर इस राशि को बढ़ा दिया गया और अब सरकार इस योजना में 1500 रुपये देती है। आज भी 32वीं किस्त के रुपये लाभार्थी लाड़ली बहनों को 1500 रुपये की राशि मिलेगी।

10:04 (IST) 16 Jan 2026

लाड़ली बहना योजना क्या है?

मई 2023 में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था।

09:47 (IST) 16 Jan 2026

Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: कब हुई थी लाड़ली बहना योजना की शुरुआत?

मई 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत हुई थी। पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी।

09:34 (IST) 16 Jan 2026

किन महिलाओं को नहीं मिलता है लाड़ली बहना योजना का फायदा?

-जिन महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स देता हैं या वे खुद इनकम टैक्स देती है

-जिन महिला या उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है।

09:00 (IST) 16 Jan 2026

Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शुरू की थी लाड़ली बहना योजना

मई 2023 में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। इस योजना की पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।

08:59 (IST) 16 Jan 2026

Ladli Behna Yojana 32vi Kist LIVE Updates: लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त आज जारी होगी

लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त आज (16 जनवरी 2025) जारी होगी। सीएम मोहन यादव एमपी के नर्मदापुरम से भेजेंगे एमपी की महिलाओं को पैसे।

08:57 (IST) 16 Jan 2026

लाड़ली बहना योजना के लिए क्या है पात्रता?

– महिला मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो।

-विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।