Manmohan Singh Death News: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देश में 7 दिन का राजकीय शोक रखा गया है। पूर्व पीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर सिंह ने कल (26 दिसंबर 2024) रात AIIMS में आखिरी सांस ली। बता दें कि राजकीय शोक के दौरान देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी कल रात दी थी। बता दें कि पूर्व पीएम को राजकीय सम्मान के साद विदाई दी जाएगी और उनके अंतिम संस्कार के लिए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिवों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय शोक के इन 7 दिनों में किसी तरह का आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे।

गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर आज 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। और आज कर्नाटक में स्कूल, कॉलेज व ऑफिस बंद रहेंगे। लोगों के मन में सवाल है कि क्या बैंकों में भी आज छुट्टी रहेगी?

RTI के जनक और अर्थव्यवस्था के ‘सरदार’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़े ये 18 दिलचस्प फैक्ट जानते हैं आप?

क्या आज बैंकों में है छुट्टी: Bank Holiday on December 27?

आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नागालैंड के कोहिमा में बैंकों में आज क्रिसमस सेलिब्रेशन (Christmas celebrations) के मौके पर छुट्टी है। फिलहाल दूसरे राज्यों में छुट्टी को लेकर अनिश्चितता है। और किसी राज्य सरकार ने अवकाश नहीं दिया है।

कर्नाटक के अलावा तेलंगाना की सरकार ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। फिलहाल, कोहिमा के अलावा किसी और राज्य में बैंकों में छुट्टी नहीं दी गई है।

भारतीय कंपनियों में विदेशी कंपनियां अपना पैसा लगाकर निवेश कर सकें, इसके लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को बढ़ावा दिया और दुनिया के लिए भारतीय बाजार के दरवाजे खोल दिए। मनमोहन सिंह की आर्थिक उदारीकरण की नीति ने कई लाखों भारतीयों को गरीबी से उबरने में मदद की। उन्होंने बीमारू अर्थव्यवस्था को नई संजीवनी दी। पढ़ें पूरी खबर