त्योहारों के इस सीजन में अगर आप नई एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा की बोलेरो BS6 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। बोलेरो ने अपनी क्षमता और पावर के कारण भारतीय मार्केट में विश्वसनीयता कायम की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई बोलेरो BS6 इंजन में है। BS6 महिंद्रा बोलेरो मैनुअल ट्रांसमिशन और डीजल इंजन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं महिंद्रा बोलेरो BS6 के बारे में…
महिंद्रा ने BS6 बोलेरो में स्टाइलिश फोग लैंप्स, ड्राइवर इनफार्मेशन सिस्टम और स्टैटिक बाइंडिंग हेडलैम्पस जैसे फीचर्स भी दिए हैं। महिन्द्रा ने BS6 बोलेरो के तीन वैरिएंट – B4, B6, B6(O) मार्केट में लांच किए हैं। नई महिंद्रा बोलेरो में तीनों वैरीएंट का इंजन और परफॉर्मेंस बराबर ही है। महिंद्रा बोलेरो में 1.5 लीटर mHAWK75 BS6 डीजल इंजन है, जिसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 60 लीटर है। यह 3,6000 rpm पर 75bhp और 1600-2200rpm पर 210Nm की पिक टॉर्क प्रोड्यूज करेगा।
महिंद्रा ने BS6 बोलेरो में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पैयर किया है। BS6 बोलेरो के फ्रंट पर नया बोल्ड ग्रिल दिया गया है। इसमें क्लियर लेंस टेललेम्पस और डिकेल भी दिए गए हैं। इस नई सीटें भी दी गई हैं । 7 सीटर बोलेरो में पॉवर विंडो, हीटर के साथ एसी, की-लेस एंट्री, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम भी दिए गए हैं। BS6 महिंद्रा बोलेरो की लंबाई 3,995mm, चौड़ाई 1745mm और ऊंचाई 1,880mm है।
इसका व्हीलबेस 2,680mm लंबा है।
सेफ्टी फीचर्स: BS6 महिंद्रा बोलेरो के तीनों वेरिएंट में एयर बैग्स और ABS दिए गए हैं। BS6 बोलेरो में रिवर्स पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं।
इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो B6(O) में ड्राइवर इंफोर्मेशन सिस्टम भी दिया गया है।
क्या है माइलेज और रेट: 1.5 डीजल इंजन वाली इस बोलेरो की फ्यूल एफिशिएंसी में पहले मॉडल के मुकाबले सुधार किया गया है। कंपनी की ओर से बोलेरो के 18 km/लीटर माइलेज की बात कही जा रही है। महिंद्रा बोलेरो B4 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.78 लाख, बोलेरो B6 की 8.45 लाख रुपए, बोलेरो B6(O) की 8.80 लाख रुपए है।
फेस्टिव सीजन में मिल रहा यह ऑफर: महिंद्रा त्योहारों के सीजन में बोलेरो BS6 पर 20,500 रुपए तक के ऑफर बेनिफिट दे रहा है। जिसमें 6500 रूपए कैश बेनिफिट, 10,000 रूपए तक एक्शचेंज बोनस और 4,000 रुपए तक कारपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।