Jeff Bezos Net Worth 2018 in Billion, Rupees: अमेजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। जेफ बेजोस ने माइक्रोसोफ्ट के मालिक बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया है। अब जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 150 बिलियन डॉलर (करीब 10,25,625 करोड़ रुपए) की हो गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ है कि अमेजन की प्राइम डे सेल चल रही है। जिसकी वजह से अमेजन के शेयर का प्राइस काफी बढ़ गया और जेफ बेजोस की संपत्ति इतनी हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेफ बेजोस ने 1982 से लेकर आज तक सबसे ज्यादा पैसा किसी ने कमाया है। यही वह साल था जब फोर्ब्स ने अपनी रिच लिस्ट प्रकाशित करना शुरू कर दिया था।

बेजोस के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं। उनके पास 6.5 लाख करोड़ रुपए हैं। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान मशहूर निवेशक वारेन बफेट हैं। उनके पास 5.6 लाख करोड़ रुपए की दौलत है। अगर गेट्स अपनी अधिकतर संपत्ति दान में नहीं देते तो आज उनकी दौलत भी 10 लाख करोड़ रुपए के पार होती। गेट्स ने अपनी दौलत बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान कर दी है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के 70 करोड़ शेयर और करीब 20 हजार करोड़ रुपए नकद दान में दे दिए।

अंबानी की कुल दौलत से ज्यादा तो बेजोस ने इस साल में कमाया: इस साल बेजोस की दौलत में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। ये दौलत एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की कुल दौलत से ज्यादा है। अमेरिका की फेडरल रिजर्व की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के 1 फीसदी परिवारों का वहां की 38.6 फीसदी दौलत पर कब्जा है। देश की 22.8 फीसदी संपत्ति 90 फीसदी जनता के पास है।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा अमेजॉन का शेयर: सोमवार (16 जुलाई) को एक समय ऐमजॉन के शेयर 1,841.95 डॉलर (करीब 1,25,252 रुपए) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में अमेजॉन के शेयर गिरने से बेजोस की संपत्ति का 150 अरब डॉलर का आंकड़ा भी नीचे आ सकता है।