Isha Ambani-Anand Piramal Now Parents To Twins: अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और दामाद आनंद पीरामल (Anand Piramal) ने शनिवार (19 नवंबर, 2022) को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में ये बताया गया है कि ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। अंबानी परिवार (Ambani Family) ने लोगों के साथ इस खुशी को साझा करने के लिए प्रेस रिलीज भी जारी की है।

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बच्चा लड़का कृष्णा अच्छे हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।

12 दिसंबर, 2018 में हुई थी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी

12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी (Isha Ambani) की मुंबई में आनंद पीरामल (Anand Piramal) के साथ शादी हुई थी। उनकी शादी को अभी भी भारत में सबसे भव्य शादी माना जाता है। आखिर सिंगिंग सेंसेशन बियॉन्से ने इस ग्रैंड अफेयर में परफॉर्म किया था। इस दौरान देश ने बच्चन परिवार को मंच पर नाचते देखा। हालाँकि, भव्य व्यवस्थाओं के अलावा, यह ईशा का वेडिंग लुक था, जिसे अभी भी बहुत से लोग पसंद करते हैं।

वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कई चीजों का किया था खुलासा

साल, 2019 में वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में ईशा अंबानी ने अपनी लाइफ से जुड़ी बहुत ही बातों के बारे में खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान ईशा अंबानी ने कहा था कि वह और उनका जुड़वां भाई आकाश दोनों आईवीएफ किड्स हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी के सात साल बाद आईवीएफ तकनीक की मदद से ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का जन्म हुआ था।

ईशा अंबानी ने आगे बताया था कि आखिरकार हमारा जन्म हुआ तो शुरुआत में हमारी मां चाहतीं थीं कि वह फुल-टाइम मां बनीं रहें। बाद में जब हम दोनों भाई-बहन पांच साल के हो गए, उसके बाद वह अपने काम पर वापस लौटीं। हालांकि काम पर लौटने के बाद भी वह हमेशा एक टाइगर मॉम रहीं।