Guru Gobind Singh Jayanti Bank Holiday: सिक्खों के दसवें गुरु- गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिन के मौके पर आज देशभर में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जा रही है। साल 2025 में आज (6 जनवरी) गुरु गोविंद सिंह जयंती के चलते देश के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में सोमवार (6 जनवरी 2025) को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। लेकिन क्या आज बैंक खुले हैं? चलिए आपको बताते हैं गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर आज बैंकों में छुट्टी है या नहीं…
गुरु गोविंद सिंह जयंती: क्या आज बैंक खुले हैं?
गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर आज (6 जनवरी, 2025) चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे यानी बैंकों में सरकारी छुट्टी है। आरबीआई की लिस्ट में सिर्फ चंडीगढ़ रीजन में ही बैंकों में छुट्टी दी गई है।
चंडीगढ़ के अलावा, बाकी सभी राज्यों में सरकारी दफ्तर, संस्थान और निजी ऑफिस व बैंक खुले रहेंगे।
चंडीगढ़ में भले ही आज बैंकों में छुट्टी रहेगी लेकिन बैंक से जुड़े जरूरी काम लोग नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे। मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म रोजमर्रा की तरह ही काम करेंगे और यूजर्स NEFT, RTGS, इंस्टेंट ट्रांसफर जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म हुआ था। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, यह तिथि हर साल बदलती रहती है। और इस बार यह तिथि आज यानी 6 जनवरी, 2025 को है।
सिख समुदाय के लोग इस खास दिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाते हैं। इस दिन वे गुरुद्वारे जाकर मत्था टेकते हैं, गुरु गोबिंद सिंह और उनकी दी हुई सीख को याद करते हैं और खूब उत्साह के साथ गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाते हैं।
जनवरी में बैंकों में कब-कब छुट्टी: January bank holidays 2025 list
छुट्टी (अवसर) | तारीख | दिन |
न्यू ईयर/लूसॉन्ग/नामसूंग (New Y-मकर संक्रान्ति/उत्तरायण/पोंगल/माघ संक्रान्ति/माघ बीहू/हजरत अली जन्मदिवस के मौके पर 14 जनवरी 2025 को बैंकों में इन राज्यों में छुट्टी रहेगी- अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना), ईटानगर, कानपुर और लखनऊ।ear’s Day/Loosong/Namsoong) | 1 जनवरी | बुधवार |
लूसॉन्ग/नामसूंग/न्यू ईयर (Loosong/Namsoong/New Year Celebration) | 2 जनवरी | गुरुवार |
श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती (Sri Guru Gobind Singh’s Birthday) | 6 जनवरी | सोमवार |
मिशनरी दिवस/इमोइनु इरत्पा (Missionary Day/Imoinu Iratpa) | 11 जनवरी | शनिवार |
मकर संक्रान्ति/उत्तरायण/पोंगल/माघ संक्रान्ति/माघ बीहू/हजरत अली जन्मदिवस (Makar Sankranti/Uttarayana Punyakala/Pongal/Maghe Sankranti/Magh Bihu/Birthday of Hazarat Ali) | 14 जनवरी | मंगलवार |
तिरुवल्लुवर दिवस (Thiruvalluvar Day) | 15 जनवरी | बुधवार |
उज़ावर तिरुनाल (Uzhavar Thirunal) | 16 जनवरी | गुरुवार |
नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सुरेंद्रसाई जयंती (Birthday of Netaji Subhas Chandra Bose/Vir Surendrasai Jayanti) | 23 जनवरी | गुरुवार |