पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार कहा कि सरकार नई प्रक्रिया के तहत इस साल 10,000 नए एलपीजी वितरक नियुक्त करेगी ताकि 2018 तक देश भर में स्वच्छ ईंधन पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा, ‘देश में फिलहाल करीब 16,000 डीलर हैं। हम इसमें 10,000 नये तरलीकृत पेट्रोलियम गैस डीलरशिप जोड़ेंगे। हमने 2016 को एलपीजी उपभोक्ता वर्ष घोषित किया था और यह 2018 तक स्वच्छ रसाई गैस देश की पूरी आबादी को उपलब्ध कराने का एक और प्रयास है।’
प्रधान ने कहा कि करीब 2,000 एजेंसियां बनाये जाने की प्रक्रिया में हैं और शेष रसोई गैस वितरक अगले दो चरणों में बनाये जाएंगे। देश में फिलहाल 27 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं। इसमें से 16.5 करोड़ सक्रिय हैं। तेल विपणन कंपनियां करीब 60 प्रतिशत आबादी को सेवा दे रही हैं।