Travel-Free Visa to Moscow: भारतीयों को फ्री वीजा ऑफर करने वाले देशों में जल्द रूस का नाम भी शामिल हो सकता है। मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी भारत सरकार के साथ ‘समूह वीजा-मुक्त व्यवस्था’ के लिए बातचीत कर रही है। इस सिस्टम के तहत रूस जाने वाले पर्यटकों की एक निश्चित संख्या वाले ग्रुप को बिना वीजा के रूस में एंट्री करने की अनुमति होगी।

मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन एवगेनी कोजलोव ने बुधवार (30 जनवरी 2025) शाम को एक कार्यक्रम के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, ”पर्यटकों के एक समूह में रूस की यात्रा करने पर, ट्रैवल को वीजा फ्री बनाने के लिए दस्तावेज में एक विशेष संख्या का उल्लेख किया जाना चाहिए।

Income Tax Rates: बजट 2025 में बदलेगा इनकम टैक्स स्लैब? जानें पिछले 10 सालों में कब-कब हुआ बदलाव, चेक करें सारे Tax Slab

उदाहरण के लिए, चीनी दस्तावेज में समूह में 10-20 लोग होने चाहिए। हम इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहे हैं, ताकि एक समूह में शामिल लोगों की संख्या पर अंतिम समझौता किया जा सके।”

9 महीनों में 61000 भारतीय पहुंचे मॉस्को

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है और चीन के बाद दूर के देशों में स्रोत बाजार के मामले में दूसरे स्थान पर है। कोजलोव ने कहा, ”भारत हमारे लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है। हमारे लिए दूर के देशों में चीन पहले स्थान पर है, उसके बाद भारत है। भारतीय यात्रा करते समय काफी खर्च करते हैं। वे प्रति व्यक्ति, प्रति यात्रा पर लगभग 2,000 अमेरिकी डॉलर खर्च करते हैं।” उन्होंने कहा कि 2024 के पहले नौ महीनों यानी जनवरी-सितंबर के दौरान मास्को में 61,000 भारतीयों सहित 1.97 करोड़ मेहमान आए।

Budget 2025 Date: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी यूनियन बजट, जानें समय व तारीख से जुड़ी हर डिटेल

उन्होंने आगे बताया, ‘पिछले दो सालों में हमने मॉस्को की टूरिज्म इमोज को अपना प्राथमिकता बनाया है। इंटरनेशनल टूरिस्ट के यहां आने के पीछे तीन कारण रहे हैं। पहला, हम टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार कर रहे हैं, दूसरा- हम भारत जैसे देशों में मॉस्को को प्रमोट कर रहे हैं। और इसी समय हम e-visa रिजीम लाने पर भी काम कर रहे हैं।’

शूटिंग के लिए खुला मॉस्को सिटी

कोजलोव ने कहा कि मॉस्को सिटी खासतौर पर बिजनेस, शादी, परिवार और फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है।

इस बीच, उन्होंने कहा, मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रोडक्शन हाउसेज के साथ बातचीत कर रहा है ताकि उन्हें मॉस्को सिटी में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया जा सके।

कोज़लोव ने आगे बताया, “हम सिनेमा के जरिए मॉस्को में भारतीय दर्शकों को आकर्षित करना चाहते हैं, इसलिए हमारे प्रतिनिधि प्रोडक्शन हाउस और फिल्म निर्देशकों के साथ बैठक कर रहे हैं ताकि उन्हें अपनी फिल्मों में मॉस्को सिटी को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया जा सके। हम उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करने की योजना बना रहे हैं, जिस पर अभी भी चर्चा चल रही है।”

एजेंसी इनपुट के साथ