Sona Chandi Ke Bhav: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों पर भी हो रहा है। मंगलवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 270 रुपए बढ़कर 51,650 और 22 कैरेट का सोना 47,350 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 58,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

good returns के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट के शुद्ध सोने की कीमत 51,820 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,500 रुपए में मिल रहा है। मुम्बई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाव 51,650 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 47,350 रुपए है। वहीं, दक्षिण भारत के सबसे बड़े शहर चेन्नई में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 52,580 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 48,200 रुपए है।

तेजी के पीछे का कारण

जानकारों का कहना है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की ओर से ब्याज दर बढ़ाने और अमेरिकी जीडीपी के खराब आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में इजाफा हो रहा है। पिछले दो हफ्तों के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर सोने की कीमत में 120 डॉलर तक की बढ़त हुई और यह 1794 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।  

जानें आपके शहर में क्या है सोने- चांदी की कीमत (Gold Silver Latest Price Today August 2, 2022 Latest Sona Chandi Bhav)

चेन्नई

22 कैरेट – 48,200  रुपए

24 कैरेट – 52,580 रुपए

मुंबई

22 कैरेट 47,350 रुपए

24 कैरेट 51,650 रुपए

दिल्ली

22 कैरेट 47,500  रुपए

24 कैरेट 51,820 रुपए

कोलकाता

22 कैरेट 47,350  रुपए

24 कैरेट 51,650 रुपए

बेंगलुरु

22 कैरेट 47,400 रुपए

24 कैरेट 51,710  रुपए

हैदराबाद

22 कैरेट 47,350  रुपए

24 कैरेट 51,650 रुपए

अहमदाबाद

22 कैरेट 47,400  रुपए

24 कैरेट 51,710 रुपए

बड़ौदा

22 कैरेट 47,380 रुपए

24 कैरेट 51,410 रुपए

जयपुर

22 कैरेट 47,250 रुपए

24 कैरेट 51,680 रुपए

लखनऊ

22 कैरेट  47,500  रुपए

24 कैरेट  51,820  रुपए

विजयवाडा

22 कैरेट 47,350  रुपए

24 कैरेट 51,650  रुपए

पटना

22 कैरेट 47,380  रुपए

24 कैरेट 51,680  रुपए

नागपुर

22 कैरेट 47,380 रुपए

24 कैरेट 51,680 रुपए

सोने की शुद्धता के हिसाब से अलग- अलग कीमत

सोने की शुद्धता के मुताबिक कीमत अलग-अलग होती है। सोने को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। 24 कैरेट को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।