Gold Silver Price Today 4 August 2022: सर्राफा बाजार में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट हो रही है। यह सिलसिला गुरुवार, 4 अगस्त 2022 को भी जारी रहा। Good Returns पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध 10 ग्राम सोने की कीमत 51,430 रुपए है, जबकि 22 कैरेट के सोने का भाव 47,140 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 57,700 रुपए प्रति किलो है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर अगस्त वायदा में 9:40 बजे 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 43 रुपए या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 51,651 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। चांदी के सितंबर वायदा में चांदी की कीमत 234 रुपए या 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 57,788 रुपए पर थी।
वैश्विक बाजारों की बात की जाए, तो अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। 21 जुलाई को साल के सबसे न्यूनतम स्तर 1673 डॉलर प्रति औंस को छूने के बाद सोने की कीमत में 110 डॉलर प्रति औंस से अधिक की तेजी आ चुकी है और यह 1787 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
जानें आपके शहर में क्या है सोने- चांदी की कीमत (Gold Silver Latest Price Today August 4, 2022 Latest Sona Chandi Bhav)
चेन्नई
22 कैरेट – 48,250 रुपए
24 कैरेट – 52,640 रुपए
मुंबई
22 कैरेट 47,500 रुपए
24 कैरेट 51,820 रुपए
दिल्ली
22 कैरेट 47,650 रुपए
24 कैरेट 51,980 रुपए
कोलकाता
22 कैरेट 47,500 रुपए
24 कैरेट 51,820 रुपए
बेंगलुरु
22 कैरेट 47,550 रुपए
24 कैरेट 51,880 रुपए
हैदराबाद
22 कैरेट 47,550 रुपए
24 कैरेट 51,820 रुपए
अहमदाबाद
22 कैरेट 47,550 रुपए
24 कैरेट 51,880 रुपए
बड़ौदा
22 कैरेट 47,530 रुपए
24 कैरेट 51,580 रुपए
जयपुर
22 कैरेट 47,650 रुपए
24 कैरेट 51,680 रुपए
लखनऊ
22 कैरेट 47,500 रुपए
24 कैरेट 51,980 रुपए
विजयवाडा
22 कैरेट 47,550 रुपए
24 कैरेट 51,820 रुपए
पटना
22 कैरेट 47,530 रुपए
24 कैरेट 51,580 रुपए
नागपुर
22 कैरेट 47,530 रुपए
24 कैरेट 51,580 रुपए
सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने को अलग- अगल मापा जाता है। यह 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक होती है। 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है।