Sona Chandi Bhav In India: अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि  वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती के चलते सोने की कीमत एक साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। स्पॉट में होने का भाव 1691 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है जो कि अगस्त 2021 के बाद सोने का सबसे न्यूनतम स्तर है।

भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण वैश्विक बाजार की तुलना में कम गिरावट आई है। एमसीएक्स सोने के फ्यूचर में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 0.5 फीसदी गिरकर 49,958 के स्तर तक पहुंच गया है जो कि इस साल फरवरी के बाद सोने का सबसे न्यूनतम स्तर है। इसके साथ चांदी की कीमत में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और यह 0.88 फीसदी गिरकर 55130 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।   

goodreturns के मुताबिक 21 जुलाई 2022 को आपके शहर में सोने के नए भाव

चेन्नई

22 कैरेट – 46,680 रुपए

24 कैरेट – 50,930 रुपए

मुंबई

22 कैरेट 46,410 रुपए

24 कैरेट 50,630 रुपए

दिल्ली

22 कैरेट 46,410 रुपए

24 कैरेट 50,630 रुपए

कोलकाता
22 कैरेट 46,410  रुपए

24 कैरेट 50,630 रुपए

बैंगलोर
22 कैरेट 46,460 रुपए

24 कैरेट 50,680  रुपए

हैदराबाद
22 कैरेट 46,410  रुपए

24 कैरेट 50,630  रुपए

अहमदाबाद
22 कैरेट 46,430 रुपए

24 कैरेट 50,660 रुपए

बड़ौदा
22 कैरेट 46,490 रुपए

24 कैरेट 50,710 रुपए

जयपुर
22 कैरेट 46,560 रुपए

24 कैरेट 50,780 रुपए

लखनऊ
22 कैरेट  46,560 रुपए

24 कैरेट  50,780 रुपए

विजयवाडा
22 कैरेट 46,410 रुपए

24 कैरेट 50,630 रुपए

पटना
22 कैरेट 46,490  रुपए

24 कैरेट 50,710 रुपए

नागपुर
22 कैरेट 46,490 रुपए

24 कैरेट 50,710 रुपए

सोने की कीमत में गिरावट का कारण: वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट की बड़ी वजह फेडरल रिजर्व बैंक (अमेरिका का केंद्रीय बैंक) की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने को माना जा रहा है, जिसके कारण डॉलर दुनिया की दूसरी मुद्राओं के सामने लगातार मजबूत हो रहा है।

शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग कीमत:सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने की कीमत बदलती है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।