वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण सोने के दामों में गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार (15 जुलाई,2022) 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 50,730 रुपए है जो कल 51,160 थी। वहीं 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,900 से गिरकर 46,500 पर आ गई है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट जारी है। गुड रिटर्न्स डॉट इन के मुताबिक एक किलोग्राम चांदी की कीमत 55,000 रुपए है। कल के मुकाबले चांदी की कीमत में 2000 रुपए की कमी आई है।
सोने की कीमत गिरने का कारण: सोने की कीमतों में गिरावट वैश्विक बाजार में चल रही उथल- पुथल के कारण हो रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई, फेडरल रिजर्व (अमेरिका का केंद्रीय बैंक) की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी सोने की कीमतों पर दबाव की बड़ी वजह है। अंतराष्ट्रीय बाजार में 0252 GMT स्पॉट पर सोने की कीमत 0.2 फीसदी चढ़कर 1713 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
15 जुलाई 2022 को आपके शहर में सोने के नए भाव
चेन्नई
22 कैरेट – 46,360 रुपए
24 कैरेट – 50,580 रुपए
मुंबई
22 कैरेट 46,500 रुपए
24 कैरेट 50,730 रुपए
दिल्ली
22 कैरेट 46,500 रुपए
24 कैरेट 50,730 रुपए
कोलकाता
22 कैरेट 46,500 रुपए
24 कैरेट 50,730 रुपए
बैंगलोर
22 कैरेट 46,580 रुपए
24 कैरेट 50,820 रुपए
हैदराबाद
22 कैरेट 46,500 रुपए
24 कैरेट 50,730 रुपए।
अहमदाबाद
22 कैरेट 46,540 रुपए
24 कैरेट 57,770 रुपए
बड़ौदा
22 कैरेट 46,530 रुपए
24 कैरेट 50,760 रुपए
जयपुर
22 कैरेट 46,650 रुपए
24 कैरेट 50,890 रुपए
लखनऊ
22 कैरेट 46,650रुपए
24 कैरेट 50,890 रुपए
विजयवाडा
22 कैरेट 46,500 रुपए
24 कैरेट 50,730 रुपए
पटना
22 कैरेट 46,530 रुपए
24 कैरेट 50,760 रुपए
नागपुर
22 कैरेट 46,530 रुपए
24 कैरेट 50,760 रुपए
ऐसे पता लगाए अपने शहर में कीमत: देशभर के अलग-अलग राज्यों में सोने-चांदी की कीमत उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज और राज्य करों के कारण बदलती रहती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप 8955664433 मिस्ड कॉल देकर अपने शहर में सोने और चांदी के कीमत जान सकते हैं।
शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग कीमत:सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने की कीमत बदलती है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।