Gold-Silver Price Today in India (सोना चांदी का भाव आज का) 10 May 2024, Aaj Ka Gold-Silver Rate: आज (10 मई 2024) को देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के खास मौके पर देशभर में सोने की बिक्री होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है। सोने की कीमतों की बात करें तो आज गोल्ड रेट में गिरावट देखने को मिली जबकि चांदी के भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई है।
बता दें कि गुरुवार (9 मई 2024) को सोने का भाव 71624 रुपये चांदी 82296 रुपये पर पहुंच गई थी। लेकिन इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 10 मई (शुक्रवार) को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का दाम 71,502 रुपये रह गया। जबकि चांदी का रेट 82342 प्रति किलो है। आपको बता दें कि देशभर के बड़े शहरों में क्या है सोने चांदी का भाव…
शहर | सोने का भाव (22 कैरेट) |
चेन्नई | 66,140 रुपये |
मुंबई | 66,140 रुपये |
दिल्ली | 66,290 रुपये |
कोलकाता | 66,140 रुपये |
अहमदाबाद | 66,190 रुपये |
जयपुर | 66,290 रुपये |
पटना | 66,190 रुपये |
लखनऊ | 66,290 रुपये |
गाजियाबाद | 66,290 रुपये |
नोएडा | 66,290 रुपये |
गुरुग्राम | 66,290 रुपये |
चंडीगढ़ | 66,290 रुपये |
भुवनेश्वर | 66,140 रुपये |
कैसे तय होता है गोल्ड ज्वेलरी का दाम?
बता दें कि सोने के गहने खरीदने के दौरान भाव बढ़ जाता है और इसकी वजह होती है कि आपके ज्वैलरी का फाइनल रेट सोने का वजन, मेकिंग चार्ज, जीएसटी, हॉलमार्किंग फीस, रत्न सबको जोड़कर तय किया जाता है। ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम या प्रतिशत के हिसाब सेलेते हैं।
गोल्ड ज्वेलरी खरीदने से पहले किन-किन लोगो (Logo) को देखना चाहिए?
सोना एक महंगी धातु है और इसे खरीदने से पहले हॉलमार्किंग वाले सोने पर लेजर से ये डिटेल्स लिखी जाती हैं:
BIS का लोगो
रिटेलर का लोगो
शुद्धता (916, 958 आदि)
सर्टिफिकेशन ईयर
असेइंग सेंटर का लोगो
FAQ’s
सोने की ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट गोल्ड बेहतर होता है। 22 कैरेट सोने में सिल्वर, निकेल या अन्य कोई मेटल मिलाकर गहने बनाए जाते हैं। अन्य मेटल्स को मिक्स करने से सोना ज्यादा कड़ा होता है और ज्वैलरी के लिए पर्फेक्ट रहता है। 22 कैरेट सोना 91.67 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है।
24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है। शुद्ध सोना यानी 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और इसमें किसी दूसरे मेटल की मिलावट नहीं होती। 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार बनाने में किया जाता है। सोने के लिए अन्य विभिन्न शुद्धताएँ भी होती हैं और इन्हें 24 कैरेट की तुलना में मापा जाता है।
सोना खरीदने से पहले इसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। 24K गोल्ड एक लचीले और लिक्विड प्रकार में होता है और मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य मेटल्स मिलाने की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए, 22k सोने में सोने के 22 पार्ट्स का एक मिक्स होता है, इसका मतलब है 91.6 प्रतिशत और अन्य मेटल के 2 पार्ट्स होते हैं। शुद्धता जितनी अधिक होगी, सोना उतना ही महंगा हो जाएगा।