Sona Chandi Bhav In India: बड़ी गिरावट के बाद एक फिर से सोने- चांदी की कीमत में उछाल देखा जा रहा है। एमसीएक्स के मुताबिक गुरुवार (28 जुलाई,2022) को अगस्त के वायदा में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव 151 रुपए या 0.30 फीसदी बढ़कर 50,735 रुपए हो गया है। वहीं, चांदी के सितंबर वायदा की कीमत 196 रुपए या 0.36 फीसदी बढ़कर 54,911 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। स्पॉट पर 24 कैरेट के 10 ग्राम शुद्ध सोने का भाव 50,680 रुपए है। वहीं, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 46,450 रुपए है।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व बैंक) की ओर से बढ़ती महंगाई के कारण ब्याज दरों में 75 आधार अंक या 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है और यह 15 डॉलर या 0.9 फीसदी बढ़त के 1735 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
जानें आपके शहर में क्या है सोने- चांदी की कीमत (Gold Silver Latest Price Today 28 July 2022 Latest Sona Chandi Bhav)
चेन्नई
22 कैरेट – 47,350 रुपए
24 कैरेट – 51,660 रुपए
मुंबई
22 कैरेट 46,450 रुपए
24 कैरेट 50,680 रुपए
दिल्ली
22 कैरेट 46,450 रुपए
24 कैरेट 50,680 रुपए
कोलकाता
22 कैरेट 46,450 रुपए
24 कैरेट 50,680 रुपए
बैंगलोर
22 कैरेट 46,500 रुपए
24 कैरेट 50,730 रुपए
हैदराबाद
22 कैरेट 46,450 रुपए
24 कैरेट 50,680 रुपए
अहमदाबाद
22 कैरेट 46,480 रुपए
24 कैरेट 50,780 रुपए
बड़ौदा
22 कैरेट 46,460 रुपए
24 कैरेट 50,690 रुपए
जयपुर
22 कैरेट 46,600 रुपए
24 कैरेट 50,830 रुपए
लखनऊ
22 कैरेट 46,600 रुपए
24 कैरेट 50,830 रुपए
विजयवाडा
22 कैरेट 46,450 रुपए
24 कैरेट 50,680 रुपए
पटना
22 कैरेट 46,460 रुपए
24 कैरेट 50,690 रुपए
नागपुर
22 कैरेट 46,460 रुपए
24 कैरेट 50,590 रुपए
5,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
इस साल फरवरी में रूस- यूक्रेन युद्ध के बाद सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखा गया था और मार्च के शुरुआती हफ्ते में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 55,200 रुपए तक पहुंच गया था, जिसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट हो रही है।