Sona Chandi Bhav In India: डॉलर के मजबूत होने से सोन के दाम में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। बुधवार यानी 27 जुलाई को भी सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई। साथ ही चांदी के दाम भी 0.3% की गिर गए और यह 54,540 रुपए प्रति किलो पर व्‍यापार कर रहा है। MCX पर सोना वायदा गिरावट के साथ 50,540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है।

वैश्विक बाजारों में सोने की दरें आज स्थिर थीं। हाजिर सोना 1,716.59 डॉलर प्रति औंस पर लगभग सपाट था। अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.1% गिरकर 18.61 डॉलर प्रति औंस, प्लैटिनम 0.3% गिरकर 870.77 डॉलर और पैलेडियम 0.5% की मजबूती के साथ 2,019.91 डॉलर पर बंद हुआ।

Gold Silver Latest Price Today 27 July 2022 Latest Sona Chandi Bhav: मार्च के बाद 5000 रुपए तक कीमत में गिरावट

मार्च की शुरुआत में 2,000 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ने के बाद, अमेरिकी डॉलर में तेजी और दरों में बढ़ोतरी के बीच गोल्‍ड की कीमतों में गिरावट हुई है। उच्च ब्याज दरें के कारण धातु की कीमतें प्रभावित हुई हैं। भारत के बाजारों में बिकवाली के दबाव में आने से पहले मार्च के मध्य में सोना 55,200 रुपए तक बढ़ी थीं।

लेकिन इसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है यानी गणना करें तो चार महीने में लगभग 5000 रुपए तक की गिरावट हुई है। अब सोने की कीमत 50,540 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मंगलवार को तेज वृद्धि के बाद डॉलर में गिरावट आई थी, जिससे अन्य मुद्राएं रखने वाले खरीदारों के बीच ग्रीनबैक की कीमत वाले सोने की अपील बढ़ गई।

जानिए आपके शहर में क्‍या है सोने चांदी की कीमत

  • दिल्‍ली में सोने की कीमत 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम के लिए 46,580 रुपए और 24 कैरेट के लिए 50780 रुपए है, ज‍बकि चांदी प्रति किलो 60800 रुपए होगी।
  • चेन्‍नई में 22 कैरेट के लिए सोना- 47280; 24 कैरेट के लिए 51580 रुपए और चांदी 60,800 रुपए पर है।
  • कोलकात्ता में 22 कैरेट सोना- 46,580 रुपए; 24 कैरेट के लिए 50780 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो 54,500 रुपए पर बिक रहा है।
  • वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46580 रुपए जबकि 24 कैरेट के लिए कीमत 50780 रुपए और चांदी की कीमत 54,500 रुपए है।