Sona Chandi Bhav: अगर आप भी सोने- चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। वैश्विक कारणों के चलते सोने- चांदी के दाम लगातार निचले स्तर पर बने हुए हैं। मंगलवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 51,160 रुपए पर बना हुआ है। 22 कैरेट के सोने का भाव 46,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत बात करें तो यह 54,900 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने में चल रही गिरावट पर ब्रेक लगा है। आज सोना की कीमत 0.02 फीसदी या 0.45 डॉलर बढ़कर 1719 डॉलर प्रति औंस हो गई है। चांदी का भाव 0.3 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 18.38 डॉलर चल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का कारण मंदी की आशंका और अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) बैंक की ओर से ब्याज दर बढ़ाने को बताया जा रहा है।

 goodreturns के मुताबिक 26 जुलाई 2022 को आपके शहर में सोने के नए भाव (Gold Silver Latest Price Today 26th July 2022 Latest Sona Chandi Bhav)

चेन्नई

22 कैरेट – 47,200  रुपए

24 कैरेट – 51,490 रुपए

मुंबई

22 कैरेट 46,900 रुपए

24 कैरेट 51,160 रुपए

दिल्ली

22 कैरेट 46,900 रुपए

24 कैरेट 51,160 रुपए

कोलकाता

22 कैरेट 46,900  रुपए

24 कैरेट 51,160 रुपए

बैंगलोर

22 कैरेट 46,950 रुपए

24 कैरेट 51,210  रुपए

हैदराबाद

22 कैरेट 46,900  रुपए

24 कैरेट 51,160  रुपए

अहमदाबाद

22 कैरेट 46,940  रुपए

24 कैरेट 51,200 रुपए

बड़ौदा

22 कैरेट 46,930 रुपए

24 कैरेट 51,190 रुपए

जयपुर

22 कैरेट 47,050 रुपए

24 कैरेट 51,330 रुपए

लखनऊ

22 कैरेट  47,050 रुपए

24 कैरेट  51,330 रुपए

विजयवाडा

22 कैरेट 46,900 रुपए

24 कैरेट 51,160 रुपए

पटना

22 कैरेट 46,930  रुपए

24 कैरेट 51,190 रुपए

नागपुर

22 कैरेट 46,930 रुपए

24 कैरेट 51,190  रुपए

शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग कीमत

सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने की कीमत बदलती है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।