Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on November 27, 2024: पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव (geopolitical tensions) के चलते सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले सप्ताह महंगे हुए दामों के बाद गोल्ड के रेट में आई गिरावट निश्चित तौर पर रिटेल खरीदारों के लिए बढ़िया मौका है। हालांकि, यूक्रेन व रूस के बीच जारी नए तनाव के बाद एक बार फिर इन महंगी धातुओं के दाम पर असर पड़ सकता है।

आज सोने व चांदी का भाव क्या है: Gold and silver rates today, November 27

भारत में आज 24-कैरेट गोल्ड का रेट 75,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 1 ग्राम 24-कैरेट सोने का भाव 7,528 रुपये है। जबकि 22-कैरेट गोल्ड का रेट 69,007 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

पीएम किसान के करोड़ों लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर, तुरंत कर लें ये काम, वरना अटक सकता है पैसा

पिछले एक सप्ताह में 24-कैरेट गोल्ड के भाव में 1.19 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 10 दिनों में कीमतें 1.3 प्रतिशत बढ़ी हैं। बात करें चांदी की तो आज यह धातु 88,060 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है।

आज मुंबई में सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on November 27

मुंबई में आज 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 75,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 26 नवंबर को गोल्ड का भाव 75,430 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले यानी 20 नवंबर को सोने का रेट 76,190 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

बुजुर्ग पेंशन योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

आज मुंबई में चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on November 27

आज यानी 27 नवंबर को चांदी का रेट 88,060 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि कल चादी का भाव यहां 87,930 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले चांदी यहां 90,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on November 27

24-कैरेट सोने का भाव आज (27 नवंबर) को 75,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 26 नवंबर को भाव 75,330 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले रेट 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 27

कोलकाता में आज चांदी 87,940 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। वहीं कल यानी 26 नवंबर को चांदी का भाव 87,810 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह यानी 19 नवंबंर को चांदी 90,090 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on November 27
दिल्ली में आज यानी 27 नवंबर को सोने का रेट 75,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 26 नवंबर को सोने का भाव 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले 24-कैरेट गोल्ड का रेट 75,660 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on November 27
दिल्ली में आज चांदी का रेट 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 26 नवंबर को भाव 87,780 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले चांदी 89,980 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on November 27

चेन्नई में आज 27 नवंबर को सोने का भाव 75,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 26 नवंबर को सोने का रेट 77,340 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले चेन्नई में सोने का भाव 76,410 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Chennai on November 27

चेन्नई में चांदी का रेट आज यानी 27 नवंबर को 88,310 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि 26 नवंबर को चांदी का भाव 88,180 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि चेन्नई में चांदी ग्राहकों के लिए 90,470 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध थी।