Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on November 26, 2024: पश्चिम एशिया में चल रही भू-राजनीतिक तनाव कम होने से गोल्ड और सिल्वर के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। भारत में शादी सीजन के चलते सोना खरीदने वालों के लिए निश्चित तौर पर यह राहत की बात है। पिछले एक सप्ताह से सोने के भाव में लगातार इजाफा हो रहा था।
आज सोने और चांदी का भाव क्या है: Gold and silver rates today, November 26
भारत में आज 24-कैरेट सोने का भाव 75,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 25 नवंबर को 24-कैरेट गोल्ड का दाम 7,543 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 22-कैरेट गोल्ड का रेट 69,144 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
पिछले एक सप्ताह में 24-कैरेट गोल्ड का रेट 0.4 फीसदी तक गिरा है। हालांकि, पिछले 10 दिनों में दाम 1.6 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं आज देश में चांदी 87,930 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर ही है।
मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on November 25
आज मुंबई में 24-कैरेट सोने का रेट 75,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 25 नवंबर यानी कल सोने का भाव 77,920 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले 19 नवंबर को सोने का दाम 75,790 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ मिला या नहीं? यहां चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, जानें तरीका
मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on November 26
मुंबई में आज चांदी का भाव 87,930 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल के मुकाबले आज चांदी का भाव 3,140 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरा है। कल भाव 91,070 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले भाव 90,710 रुपये प्रति किलोग्राम था।
कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on November 26
कोलकाता में आज 24-कैरेट गोल्ड का भाव 75,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चमकीली धातु कल यानी 25 नवबर को 77,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं पिछले सप्ताह सोने का रेट यहां 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 26
आज कोलकाता में चांदी 87,810 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं कल यानी 25 नवंबर को चांदी का भाव 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह यानी 19 नवंबर को चांदी 90,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
दिल्ली में आज गोल्ड का रेट: Gold rate in Delhi on November 26
दिल्ली में आज सोने का भाव 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 25 नवंबर को गोल्ड 77,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि एक सप्ताह पहले 24 कैरेट गोल्ड का रेट यहां 75660 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
दिल्ली में आज चांदी का भाव:Silver rate in Delhi on November 26
दिल्ली में आज चांदी का भाव 87,780 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि कल यानी 25 नवंबर को चांदी का रेट90,910 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले चांदी, 90,710 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।
चेन्नई में आज गोल्ड का रेट: Gold rate in Chennai on November 26
चेन्नई में आज यानी 26 नवंबर को 24-कैरेट गोल्ड का प्राइ 77,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 25 नवंबर को सोने का भाव 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले सोने का रेट 76,010 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चेन्नई में आज चांदी का रेट: Silver rate in Chennai on November 26
चेन्नई में आज चांदी का रेट 88,180 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं कल यानी 25 नवंबर को चांदी 91,330 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी। जबकि एक प्ताह पहले चांदी का भाव 91,140 रुपये प्रति किलोग्राम था।