Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on December 17, 2024: सोने और चांदी की कीमत में करीब एक प्रतिशत की बड़ी गिरावट हुई है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया में कोई बड़ी हलचल ना होने के चलते दोनों महंगी धातुओं के दाम गिरे हैं। हालांकि, निवेशक अभी FOMC मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, उम्मीद है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगी। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं और लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं देश के बड़ें शहरों में क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट…

आज सोने व चांदी का भाव क्या है: Gold and silver rates today, December 17

आज यानी 17 दिसंबर को 24-कैरेट सोने का भाव 77,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24-कैरेट 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 7,703 रुपये है। जबकि 22-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 70,611 रुपये है।

अगले साल कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार? NSE-BSE ने रिलीज की स्टॉक मार्केट हॉलिडे लिस्ट

बता दें कि पिछले 7 दिनों में सोने के दाम में 24-कैरेट की गिरावट हुई है। हालांकि, पिछले 10 दिनों का भाव देखें तो 0.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं भारत में फिलहाल चांदी 90,920 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है।

मुंबई में आज सोने का भाव:Gold rate in Mumbai on December 17

मुंबई में आज सोने का भाव 77,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 16 दिसंबर को यानी कल सोने का रेट 77,110 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले गोल्ड रेट यहां 78,320 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

मोबिक्विक का आईपीओ मिला या नहीं? मिनटों में ऐसे जानें अलॉटमेंट स्टेटस, ये रहा तरीका

मुंबई में आज चांदी का भाव:Silver rate in Mumbai on December 17

मुंबई में आज चांदी 90,920 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। वहीं कल इसका भाव 90,790 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले भाव 95,230 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on December 17

राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम 24-कैरेट सोने का रेट 76,900 रुपये है। वहीं कल यानी 16 दिसंबर को सोने का भाव 76,980 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 24 कैरेट गोल्ड का रेट एक सप्ताह पहले 78,180 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on December 17

दिल्ली में आज चांदी 90,760 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। जबकि कल चांदी का रेट यहां 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले चांदी यहां 95,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on December 17

कोलकाता में आज 10 ग्राम 24-कैरेट सोने का रेट 76,930 रुपये है। वहीं कल यानी 16 दिसंबर को सोने का भाव 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 24 कैरेट गोल्ड का रेट एक सप्ताह पहले 78,210 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on December 17

कोलकाता में आज चांदी 90,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। जबकि कल चांदी का रेट यहां 90,670 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले चांदी यहां 95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

चेन्नई ई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on December 17

चेन्नई में आज 10 ग्राम 24-कैरेट सोने का रेट 77,260 रुपये है। वहीं कल यानी 16 दिसंबर को सोने का भाव 77,340 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 24 कैरेट गोल्ड का रेट एक सप्ताह पहले 78,540 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Chennai on December 17

चेन्नई में आज चांदी 90,180 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। जबकि कल चांदी का रेट यहां 90,050 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले चांदी यहां 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।