Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on November 11, 2024: भारत में लगभग एक महीने तक चले त्योहारी सीजन की विदाई हो गई है लेकिन गोल्ड और सिल्वर के दाम लगातार फोकस में है। 24-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के दाम फिलहाल 80,000 रुपये से कम हुए हैं। हाल ही में दिवाली से पहले भारी मांग के चलते गोल्ड के रेट 80,000 रुपये तक पहुंच गए थे। भारत में फेस्टिव सीजन के समय लोग जमकर सोना खरीदते हैं और इसकी बड़ी वजह अपनो को गिफ्ट देने के साथ-साथ निवेश भी है।
भारत में आज सोने-चांदी का भाव क्या है? Gold and silver rates today, November 11
24-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट आज (11 नवंबर 2024) भारत में 77,440 रुपये है। वहीं 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 7,744 रुपये है। जबकि 22-कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 70,987 रुपये है।
अनिल अंबानी को बड़ा झटका! इन कंपनियों पर लगा बैन, रिलायंस पावर के शेयर 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट पर
24-कैरेट गोल्ड के भाव में पिछले एक सप्ताह में 1.3 फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं चांदी आज 91,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on November 11
24-कैरेट 10 ग्राम चमकीली महंगी धातु का रेट आज मुंबई में 77,440 रुपये है। वहीं कल यानी 10 नवंबर को गोल्ड प्राइस 77,430 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 7 दिन पहले यानी 4 नवंबर को सोना 78,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
दिल्ली टू पटना: इस तारीख तक चलेगी सबसे लंबी दूरी वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें किराया व टाइम
मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on November 11
चांदी की बात करें तो आज मुंबई में यह धातु 91,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। जबकि कल यानी 10 नवंबर को सिल्वर का भाव 91,430 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले चांदी 94,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on November 11
कोलकाता में आज 24-कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 77,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल इसका भाव 77,330 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एक सप्ताह पहले सोने का भाव 78,410 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 11
कोलकाता में सिल्वर आज 91,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। कल यानी 10 नवंबर को चांदी का भाव 91,310 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह चांदी यहां 94,240 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on November 11
दिल्ली में आज 24-कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 77,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल इसका भाव 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
एक सप्ताह पहले 999 Gold का भाव 78,380 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on November 11
दिल्ली में सिल्वर आज 91,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। कल यानी 10 नवंबर को चांदी का भाव 91,270 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह चांदी यहां 94,200 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on November 08
चेन्नई में आज 24-कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल इसका भाव 77,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एक सप्ताह पहले यानी सोने का भाव 78,740 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चेन्नई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Chennai on November 08
चेन्नई में चांदी आज 91,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। कल यानी 10 नवंबर को चांदी का भाव 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह चांदी यहां 94,640 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।