Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on December 05, 2024: सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में किसी बड़ी हलचल ना होने के चलते आज (6 दिसंबर) को भारत में भी गोल्ड और सिल्वर के भाव में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ है। हालांकि, कल के मुकाबले आज सोना और सिल्वर दोनों धातुओं के दाम में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। हम आपको बता रहे हैं भारत में आज सोने व चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में…

आज सोने व चांदी का भाव: Gold and silver rates today, December 06

24-कैरेट गोल्ड का रेट आज भारत में 76,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 1 ग्राम 24-कैरेट सोने का भाव 7,638 रुपये है। जबकि 22-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 70,015 रुपये है।

क्या आज स्टॉक मार्केट बंद रहेगा? चेक करें डिटेल, मुंबई में आज महापरिनिर्वाण दिवस पर सरकारी छुट्टी

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह 24-कैरेट सोने की कीमत में 0.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हालांकि, पिछले 10 दिनों में दाम में 2.1 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं भारतीय ग्राहकों के लिए आज चांदी 92,060 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है।

मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on December 06

मुंबई में आज 24-कैरेट सोने का भाव 76,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 5 दिसंबर को गोल्ड का रेट 77,040 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले 29 नवंबर को सोना 76,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के पर था।

कम नहीं होगी आपके लोन की EMI, लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 6.5% पर कायम

मुंबई में आज चांदी का रेट: Silver rate in Mumbai on December 06

मुंबई में आज चांदी का रेट 92,060 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि कल यहां चांदी 93,030 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी। वहीं एक सप्ताह पहले चांदी 89,240 रुपये की कीमत पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on December 06

दिल्ली में आज यानी 6 दिसंबर को 24-कैरेट सोने का भाव 76,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 5 दिसंबर को सोने का रेट 76,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले 24-कैरेट गोल्ड का रेट 76,530 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on December 06

दिल्ली में आज 6 दिसंबर को चांदी का भाव 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं चांदी का भाव कल 92,870 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले चांदी 89,080 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on December 06

कोलकाता में आज 24-कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 76,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 5 दिसंबर को चांदी का भव 76,940 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह चांदी 76,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on December 06

कोलकाता में आज चांदी का भाव 91,940 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं कल यहां चांदी 92,910 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। जबकि पिछले सप्ताह यहां चांदी का भाव 89,120 रुपये प्रति किलोग्राम था।

चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on December 06

चेन्नई में आज यानी 6 दिसंबर को सोने का भाव 76,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 5 दिसंबर को सोना 77,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर था। जबकि एक सप्ताह पहले यहां सोने का रेट 76,890 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का भाव:Silver rate in Chennai on December 06

चेन्नई में आज 6 दिसंबर को चांदी 92,330 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। वहीं कल यानी 5 दिसंबर को चांदी का रेट 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले चांदी यहां 89,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।