Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on December 02, 2024: आज यानी 2 दिसंबर 2024 को गोल्ड और सिल्वर के दाम में मामूली बढ़त हुई है। यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहे तनाव के बाद से पिछले एक सप्ताह में लगातार दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले 5 दिनों में सोने के दाम में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अगर आप भी शादी सीजन में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो बढ़िया मौका है। हम आपको बता रहे हैं आज भारत समेत देश के बड़े शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्या है लेटेस्ट रेट…

आज सोने-चांदी का भाव क्या है: Gold and silver rates today, December 02

24-कैरेट सोने का भाव आज यानी 2 दिसंबर 2024 को 77,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 24-कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 7,702 रुपये है। वहीं 22-कैरेट गोल्ड का रेट 70,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

EPF मेंबर्स के लिए गुड न्यूज! आधार के बिना ये लोग कर पाएंगे PF फंड क्लेम, जानें लेटेस्ट ईपीएफओ नियम

24-कैरेट गोल्ड का दाम पिछले एक सप्ताह में 2.1 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, पिछले 10 दिनों में रेट 1.1 प्रतिशत की गिरावट हुई है। आज भारत में चांदी 90,820 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है।

मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on December 02

मुंबई में आज 24-कैरेट गोल्ड का रेट 77,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 1 दिसंबर को गोल्ड प्राइस 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले सोने 75,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था।

गौतम अडानी के खिलाफ अरेस्ट वारंट, रिश्वतखोरी के आरोप: पहली बार भारत सरकार का बयान

मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on December 02

मुंबई में आज चांदी का भाव 90,820 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं कल यानी 1 दिसंबर को भाव 90,810 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले चांदी 87,930 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली में आज सोने का रेट: Gold rate in Delhi on December 02

राजधानी दिल्ली में आज यानी 2 दिसबर को सोने का भाव 75,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 1 दिसंबर को सोना 76,870 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले 24-कैरेट गोल्ड का भाव 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on December 02

दिल्ली में आज चांदी 90,660 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। जबकि कल चांदी का रेट 90,650 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं चांदी एक सप्ताह पहले 87,780 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on December 02

कोलकाता में आज 24-कैरेट गोल्ड का रेट 76,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि कल यानी 1 दिसंबर को सोने का भाव 76,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं पिछले सप्ताह यह धातु 75,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर थी।

कोलकाता में आज चांदी का रेट: Silver rate in Kolkata on December 02

कोलकाता में आज चांदी का रेट 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं कल यानी 1 दिसंबर को चांदी 90,690 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी। जबकि पिछले सप्ताह चांदी का भाव 25 नवंबर को 87,810 रुपये प्रति किलोग्राम था।

चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on December 02

आज यानी 2 दिसंबर को चेन्नई में गोल्ड का रेट 77,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 1 दिसंबर को सोना 77,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था। वहीं एक सप्ताह पहले सोने का दाम यहां 77,340 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का रेट: Silver rate in Chennai on December 02

चेन्नई में आज चांदी का रेट 91,090 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। वहीं कल यानी 1 दिसंबर को चांदी 91,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। जबकि चेन्नई में चांदी एक सप्ताह पहले ग्राहकों के लिए 88,180 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध थी।