अडानी ग्रुप की कंपन‍ियों के बुरे दिन शायद अब खत्‍म हो रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण आज शेयर बाजार में कंपनियों के प्रदर्शन को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। कंपनियों के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किटब् लगने के अलावा गौतम अडानी की संपत्‍ति‍ में भी इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार कंपनि‍यों के गौतम अडानी की संपत्‍ति‍ 65 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। अब वो चीनी अरब पति से कम काफी अंतर से पीछे रह गए हैं। जल्‍द ही वो गौतम अडानी टॉप 15 में आकर चीनी अरबपति को पीछे छोड़ देंगे।

पिछले सप्‍ताह की बात करें एक खबर ने गौतम अडानी को काफी नुकसान पहुंचाया था। जहां गौतम अडानी की संपत्‍त‍ि 77 अरब डॉलर से 62 अरब डॉलर हो गई थी। वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप की कंप‍नियों के मार्केट कैप से करीब 2 लाख करोड़ रुपए साफ हो गए थे। आपको बता दें पिछले सप्‍ताह के पहले दिन खबर उड़ी थी कि अडानी ग्रुप की कंपनियों में करीब 43500 करोड़ रुपए लगाने वाली तीन विदेशी फंडों के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं।

अडानी कंपनियों के शेयरों में इजाफा : पहले बात अडानी कंपनियों के शेयरों की बात करें तो अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में आज करीब 3 फीसदी के इजाफे के साथ 1531 रुपए पर बंद हुई। जबकि अडानी पोर्ट शेयर 5.13 फीसदी की तेजी के साथ 730 रुपए पर बंद हुआ। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 1302.15 रुपए पर बंद हुआ। अडानी पॉवर का शेयर ने भी 5 फीसदी का रिटर्न देते हुए 120.60 रुपए पर बंद हुआ। अडानी ग्रीन का शेयर और अडानी टोटल गैस का शेयर भी 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ बंद हुए।

अडानी की संपत्‍त‍ि में इजाफा इजाफा : वहीं गौतम अडानी की सपंत्‍त‍ि में भी इजाफा देखने को मिला है। फोर्ब्‍स की लिस्‍ट के अनुसार आज गौतम अडानी की संपत्‍त‍ि में 4.50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 65.1 अरब डॉलर हो गई है। पिछले सप्‍ताह गौतम अडानी की संपत्‍त‍ि 77 बिलियन डॉलर से 62 ब‍िलियन डॉलर पर आ गई थी। जिसकी वजह से वो 14वें पायदान से 18वें पायदान पर आ गए थे। अब वो 16वें पायदान पर हैं।

चीन को पछाड़ देंगे जल्‍दी : वहीं अब उनकी निगाहें एशिया का दूसरा सबसे अमीर शख्‍स बनने की ओर है। आंकड़ों के अनुसार झोंग शैनशैन 69.2 अरब डॉलर के साथ एशिया का दूसरा अमीर शख्‍स है। अडानी और उसके बीच 4 बिलियन डॉलर का अंतर रह गया है। जिसे अडानी जल्‍द पूरा कर लेंगे। जानकारों की मानें तो अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में इजाफा देखने को मिलेगा। जिसकी वजह अडानी की संपत्‍ति‍ में भी इजाफा होगा।