Deepika Padukone and Ranveer Singh Net Worth:बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द मां-बाप बनने वाले हैं। BAFTA 2024 में दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। और अब आखिरकार बॉलीवुड की इस सुपरहिट जोड़ी ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को शेयर किया है। दीपिका और रणवीर दोनों ही बॉलीवुड में सबसे कामयाब एक्टर्स में से एक हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। इस हिट जोड़ी के पास करोड़ों की धन-दौलत है। दोनों सितारे अलग-अलग सोर्स से तगड़ी कमाई करते हैं। हम आपको बताते हैं दीपिका और रणवीर सिंह की नेट वर्थ के बारे में…
Deepika Padukone Ranveer Singh Combined Net Worth 2024
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की सबसे महंगी और रईस अभिनेत्रियों में होती है। साल 2023 में उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। इसके अलावा जल्द वह ‘सिंघम अगेन’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ समेत कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। एक्टिंग के अलावा दीपिका ने कई स्टार्टअप में निवेश किया है जिनसे उन्हें तगड़ी कमाई होती है।
बात करें एंडोर्समेंट की तो दीपिका Levi’s, Dyson, Asian Paints, Jio और Chopard जैसे ब्रैंड्स में नजर आती हैं।
Celebrity Net Worth के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की अनुमानित नेट वर्थ करीब 500 करोड़ रुपये के आसपास है।
वहीं बात करें दीपिका के जीवनसाथी और एक्टर रणवीर सिंह की तो उनके पास भी पैसों की कमी नहीं है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। एक बार फिर वह ‘Singham Again’ में सिम्बा के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं।
खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 30-50 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। अपने अतरंगी कपड़ों और फैशन के लिए रणवीर खासे पॉप्युलर हैं। पेप्सी, चिंग्स, मान्यवर, बिंगो और Head & Shoulders जैसे ब्रैंड्स एंडोर्समेंट से रणवीर काफी बढ़िया कमाई करते हैं।
रणवीर सिंह के पास मुंबई के बांद्रा में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। शाह रुख खान के घर मन्नत के पास बसे इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 119 करोड़ रुपये हैं।
Celebrity Net Worth के मुताबिक, रणवीर सिंह की नेट वर्थ करीब 245 करोड़ रुपये है।
इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास कई ज्वॉइंट प्रॉपर्टीज हैं। उनके पास मुंबई के वर्ली स्थित Beaumonde Towers में एक 5BHK अपार्टमेंट भी है। उसके अलावा प्रभादेवी में उनके पास एक आलीशान महंगा घर है। कपल के पास अलीबाग में एक बंगला भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है।
रणवीर और दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 745 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है। यानी दीपिका के पास कुल 67 प्रतिशत संपत्ति और रणवीर का हिस्सा 33 प्रतिशत है।